हमसे न हो पाएगा... ट्रंप के अमेरिका में 75% लोगों ने हाथ खड़े किए, 38 साल में पहली बार हुआ ऐसा
Updated on
04-09-2025 03:38 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश के लोगों को अमीर बनाने का वादा किया है। इसके लिए उन्होंने दुनिया भर के देशों पर जमकर टैरिफ लगाया है। लेकिन उनकी यह मुहिम उल्टी पड़ती दिख रही है। देश में कॉस्ट ऑफ लिविंग लगातार बढ़ रही है। एक सर्वे के मुताबिक अमेरिका में केवल 25% लोगों का मानना है कि उन्हें अपने लिविंग स्टैंडर्ड में सुधार की उम्मीद है। वॉल स्ट्रीट जर्नल का यह सर्वे 1987 में शुरू हुआ था और यह पहला मौका है जब 75% लोगों का मानना है कि वह अगली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य नहीं देखते हैं।
इस सर्वे के मुताबिक 2020 से पहले कई साल तक 50% से 60% अमेरिकी भविष्य को लेकर आशान्वित थे। ताजा सर्वे में शामिल 70 फीसदी लोगों ने कहा कि अमेरिकन ड्रीम अब एक ऐसा सपना बनकर रह गया है जिसके पूरे होने की उम्मीद कम है। यह 15 साल में सबसे बड़ा आंकड़ा है। यानी इतनी बड़ी संख्या में लोग कभी भी देश के भविष्य को लेकर निराश नहीं थे। चिंता की बात यह है कि हर उम्र, हर वर्ग और हर इलाके के लोग ऐसा सोचते हैं।
कर्ज का जाल
यह स्थिति तब है जबकि अमेरिका की इकॉनमी ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है। लेकिन देश का कर्ज लगातार बढ़ रहा है। यह 37 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है जो देश की इकॉनमी का करीब 125% है। इस कर्ज के भुगतान के लिए अमेरिका को भारी पैसा देना पड़ रहा है। टैरिफ के कारण आने वाले दिनों में अमेरिका में महंगाई बढ़ने का खतरा है। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है और पूरी दुनिया से खाने-पीने का सामान मंगाता है। अब टैरिफ के कारण विदेशों से आने वाला सामान महंगा हो जाएगा।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…