'हम आम जनता की तरह लाइन में नहीं लगेंगे', RCB vs SRH मैच से पहले नया बवाल, कर्नाटक के विधायकों ने की VIP टिकटों की मांग

Updated on 27-03-2026 12:12 PM
बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां विधायकों ने आईपीएल मैचों के टिकट न मिलने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर ने राज्य सरकार को कड़ा निर्देश दिया है कि बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले हर आईपीएल मैच के लिए प्रत्येक विधायक को कम से कम 4 VIP टिकट सुनिश्चित किए जाएं।

आम जनता की तरह लाइन में नहीं लग सकते विधायक!

28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले सीजन ओपनर से पहले विधायकों ने टिकटों की किल्लत का मुद्दा उठाया। कांग्रेस विधायक काशाप्पनवर विजयानंद शिवशंकरप्पा ने शिकायत करते हुए कहा, 'कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ विधायकों और मंत्रियों को सम्मान नहीं दे रहा है। हम आम जनता की तरह लंबी लाइनों में खड़े होकर मैच नहीं देख सकते। पिछली बार हमें घंटों इंतजार कराने के बाद जनरल गैलरी में भेज दिया गया था।' विधायकों ने स्टेडियम के भीतर एक डेडिकेटेड लाउंज की भी मांग की है ताकि वे अपने परिवार के साथ गरिमापूर्ण तरीके से मैच देख सकें।

टिकटों की कालाबाजारी के गंभीर आरोप

सदन में केवल वीआईपी ट्रीटमेंट ही नहीं, बल्कि टिकटों की धांधली का मुद्दा भी गूंजा। विधायकों ने आरोप लगाया कि केएससीए सरकार से सुरक्षा और अन्य सुविधाएं तो लेता है, लेकिन जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करता। शिवशंकरप्पा ने दावा किया कि ₹5,000 के टिकट बिचौलियों के जरिए ₹35,000 में बेचे जा रहे हैं और ऑनलाइन बिक्री में भारी अनियमितताएं हैं।

सरकार का रुख, विधायकों की मांग गलत नहीं

स्पीकर के निर्देश के बाद उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि वे तुरंत केएससीए अधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने विधायकों का समर्थन करते हुए कहा, 'अगर विधायक अपने और परिवार के लिए टिकट मांग रहे हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।' इस मुद्दे पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। 28 मार्च को बेंगलुरु की टीम अपना पहला मुकाबले खेलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.