आग लगा देना है... एयरपोर्ट पर फैंस की विराट कोहली से अनोखी डिमांड, सुनकर हैरान रह गए

Updated on 11-10-2024 01:04 PM
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए लंदन से लौट आए हैं। विराट कोहली बांग्लादेश के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद अपनी पत्नी और बच्चों के पास लंदन चले गए थे। मुंबई एयरपोर्ट पर विराट जैसे ही पहुंचे उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान एक फैन ने विराट कोहली से अनोखी मांग कर डाली जिसे सुनकर वह खुद भी हैरान हो गए।

दरअसल विराट कोहली जब अपनी कार की तरफ बढ़ रहे थे तो पीछे से एक फैन ने आवाज लगाई और कहा कि, 'बॉर्डर-गावस्कर (BGT) में आग लगानी है सर।' विराट कोहली को पहले तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन बाद में उन्होंने फैन से सहमति जताते हुए अपना रिएक्शन दिया जो कि अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर को हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 से 28 अक्टूबर के बीच पुणे में खेला जाना है जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 1 से 5 नवंबर के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों सीरीज के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को नवंबर में शुरू होने से वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच टेस्ट मैच खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से होगा। ऐसे में टीम इंडिया के पास मौका है कि वह अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से लिए अपने सभी चेक लिस्ट को पूरा कर लें, ताकि ऑस्ट्रेलिया को हराने में रोहित सेना के लिए कोई कसर ना बचे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
 27 April 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और…
 27 April 2026
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर  जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की…
 27 April 2026
दुर्ग। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर…
 27 April 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम…
 27 April 2026
सूरजपुर।  श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दिशानिर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर…
 27 April 2026
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…
Advt.