जयशंकर ने क्या कहा था?
- बुधवार को मोदी सरकार ने पश्चिम एशिया तनाव पर ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई थी। इस दौरान जयशंकर से पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बारे में पूछा गया था।
- जयशंकर कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री ने ट्रंप से कहा कि युद्ध समाप्त होना चाहिए क्योंकि इससे नुकसान हो रहा है।
- पाकिस्तान की कथित मध्यस्थता को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है, क्योंकि 1981 से ही अमेरिका उस देश का 'उपयोग' करता आ रहा है। जयशंकर ने कहा कि हम दलाल देश नहीं हैं।
- सरकार ने विपक्ष के इस आरोप का खंडन किया कि भारत सरकार इस मामले पर चुप है और कहा कि 'हम टिप्पणी कर रहे हैं और जवाब दे रहे हैं।'
पाकिस्तान को दलाल देश कहे जाने पर भारत में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसे मोदी सरकार विफलता बताया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'प्रधानमंत्री मोदी की गले मिलने वाली कूटनीति की विफलता: एक खंडित हुआ देश अब 'दलाल राष्ट्र' बनने की ओर अग्रसर है।'



