हम आंख बंद करके पैसा नहीं ले सकते... चीन को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों कहा ऐसा?

Updated on 23-10-2024 04:49 PM
नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर संबंध कुछ मधुर होते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन कुछ मामलों में भारत का कहना है कि वह चीन पर बैन जारी रखेगा। भारत ने कहा है कि वह चीन पर निवेश प्रतिबंध लागू करना जारी रखेगा। यह घोषणा ऐसे समय की कई है जब विवादित हिमालयी सीमा पर गश्त प्रोटोकॉल में सुधार को लेकर कुछ समझौते किए गए हैं।

इस बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत आंखे बंद करके किसी भी देश से निवेश नहीं ले सकता है। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार उन्होंने हाल ही में एक बिजनस स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम में यह बात कही। साथ ही उन्होंने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के बारे में सावधानी बरतने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

क्या कहा वित्त मंत्री ने?


इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय हित की सुरक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम देश में निवेश के लिए पैसा आंख बंद करके किसी भी देश से नहीं ले सकते। उन्होंने कहा, 'मैं आंखें मूंदकर एफडीआई स्वीकार नहीं कर सकतीं। यह भूलकर या इस बात से बेखबर कि यह कहां से आ रहा है।'

वित्त मंत्री ने कहा कि संवेदनशील भू-राजनीतिक परिदृश्य के कारण कुछ प्रतिबंध लागू रहने चाहिए। उन्होंने कहा, 'हम व्यापार चाहते हैं। हम निवेश चाहते हैं। लेकिन हमें कुछ सुरक्षा उपायों की भी जरूरत है, क्योंकि भारत एक ऐसे पड़ोस में स्थित है जो बहुत ही संवेदनशील है।'

सीमा विवाद के बाद बदल गए हालात


भारत और चीन के बीच साल 2020 में हुए गलवान में झड़प हुई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच दूरी आ गई थी। निवेश, टेक्नॉलजी और दूसरी कई चीजें प्रभावित हुई हैं। इसके बाद भारत ने पड़ोसी देशों से निवेश के लिए अपनी जांच प्रक्रियाओं को कड़ा कर दिया। सबसे ज्यादा ध्यान चीन से जुड़ी कंपनियों पर केंद्रित किया। कई चीनी कंपनियों पर लगाम कसी गई। हालांकि इसका असर उन भारतीय कंपनियों पर भी पड़ा जिनमें चीन का पैसा लगा हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.