हम 10 मिनट में बंद कर सकते हैं मुंबई, फडणवीस ने संजय राउत के बयान पर कहा-खोखली धमकियों ने नहीं डरते

Updated on 12-01-2026 12:13 PM
मुंबई: महाराष्ट्र में बीएमसी चुनावों के साथ अन्य बड़े शहरों के नगर निगम चुनावों के लिए प्रचार अंतिम दौर में है। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत के बयान पर सीएम फडणवीस ने करारा पलटवार किया है। फडणवीस ने राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे खोखली धमकियों से नहीं डरते है। दरअसल, संजय राउत ने शिवसेना यूबीटी के उपलब्धियों पर छिड़ी चर्चा के बीच कहा था कि हम यानी यूबीटी 10 मिनट में मुंबई बंद कर सकते हैं। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया था। राउत ने यह बयान एक इंटरव्यू में दिया था।


फडणवीस ने दी चुनौती

राउत ने कहा था कि उनकी पार्टी की उपलब्धि है कि वह आज भी 10 मिनट में मुंबई बंद कर सकती है। राउत पर तंज कसते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह अपने घर के आस-पास का इलाका भी बंद नहीं कर सकते। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी ऐसी खोखली धमकियों से नहीं डरती। राउत ने कहा था कि ठाकरे कभी खत्म नहीं होंगे। हमने चुनाव हारे हैं। चुनाव में जीत और हार होती रहती है। हमारा संगठन मजबूत है। आज भी हम 10 मिनट में मुंबई बंद कर सकते हैं। यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। अगर ठाकरे जिंदा रहेंगे, तो मराठी लोग और मुंबई जिंदा रहेंगे। यह सब जानते हैं। देवेंद्र फडणवीस भी यह जानते हैं।
फडणवीस ने दिया तगड़ा जवाब
राउत के दबदबे के दावों को खारिज करते हुए फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे से अलग होने के बाद जब शिंदे गुवाहाटी गए थे तो इन्होंने दावा किया था कि उन्हें मुंबई में कदम नहीं रखने दिया जाएगा।शिंदे फिर भी 50 विधायकों के साथ मुंबई आए। शिंदे और मैं मुंबई की सड़कों से राजभवन गए। उसके बाद, हमने सरकार बनाई। फडणवीस ने कहा कि यह सब सिर्फ बातें हैं। CM ने माना कि दिवंगत शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के एक इशारे पर दो घंटे में मुंबई बंद हो सकती थी। अब उनमें (यूबीटी) कोई ताकत नहीं है। संजय राउत बस दिन भर ऐसी ही बातें करते रहते हैं। गौरतलब हो कि मुंबई में 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.