हम हर जरूरतमंद को दे रहे सुविधा, सपा का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल बनवाना : योगी

Updated on 25-02-2022 06:28 PM

अयोध्या उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बाकी बचे तरणों के लिए चुनाव प्रचार में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रोड शो किया।

 इस दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोग मोदी-योगी के नारे लगा रहे थे। रोड शो के दौरान इतनी भीड़ थी एक छोर से दूसरा छोर दिखाई नहीं दे रहा था। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रामभक्त 500 वर्ष से इंतजार कर रहे थे।

जब भाजपा की सरकार आई तो सारी बाधाएं दूर हुईं और भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। 2023 के अंत में जब रामलला विराजमान होंगे तो पूरी दुनिया कहेगी यह है हमारी अयोध्या।

हम लोग रामराज्य की संकल्पना को साकार करने जा रहे हैं। यह काम सपा और बसपा कभी नहीं कर पाती। उन्होंने कहा कि हमने 500 वर्ष का इंतजार खत्म करवाया है तो अयोध्या की पांच सीटों पर भाजपा को जिताना है। अयोध्या के रुदौली और गोसाईगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि अयोध्या सुंदर नगरी बनने जा रही है।

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज बन रहा है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में सिर्फ सैफई महोत्सव होता था। आज अयोध्या में दीपोत्सव, मथुरा में रंगोत्सव, काशी की देव दीपावली और प्रयागराज में भव्य और दिव्य कुंभ के आयोजन से देश-दुनिया में छा जाता है।

उन्होंने कहा कि हम हर जरूरतमंद को सुविधा दे रहे हैं। सपा का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल बनवाना था। गरीब के योजनाओं का पैसा इत्र वाला मित्र डकार जाता था। इसीलिए सरकार का बुलडोजर सड़क भी बनाता है और माफियाओं को रौंदने का काम करता है।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले नौकरी निकलती थी सैफई खानदान वसूली पर निकल पड़ता था। सपा-बसपा की सरकार दुमदार थी। सपा सरकार में 700 दंगे, बसपा में 367 दंगे और भाजपा सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। पहले अयोध्या में दुर्गा पूजा में जुलूस को रोक दिया जाता था। दंगा हो जाता था। अब यूपी पूरी तरह दंगामुक्त हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच…
 09 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की शुक्रवार शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…
 09 May 2025
दिल्ली हाईकोर्ट में आज बाबा रामदेव के शरबत जिहाद केस में सुनवाई होगी। बाबा रामदेव ने हमदर्द कंपनी का नाम लिए बिना रूह अफजा को 'शरबत जिहाद' कहा था। इसके…
 09 May 2025
जम्मू-कश्मीर में जम्मू, पठानकोट सहित 11 इलाकों में गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से 100 से ज्यादा ड्रोन, मिसाइलों से हमला किया गया। हालांकि, मिसाइल डिफेंस सिस्टम S400 और आकाश…
 09 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक बंद किया गया है। ये राज्य- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश…
 06 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में मंगलवार को एक पैसेंजर बस खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 45 लोग घायल हैं।…
 06 May 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के जंगलों में पुलिस ने 2 RPG, 2 IED, 5 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलेस कम्युनिकेशन…
 06 May 2025
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावनाओं के बीच भारत की समुद्री ताकत बढ़ने वाली है। रूस में बने एक मॉडर्न स्टील्थ युद्धपोत ‘तमल’ को भारतीय नौसेना को मई…
 06 May 2025
पाकिस्‍तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद…
Advt.