राधिका आप्टे की ये वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्में देख सुन्न हो जाएगा दिमाग, एक में तो इंसान बन गए पत्थर

Updated on 07-09-2024 12:40 PM
राधिका आप्टे का 7 सितंबर को 38वां बर्थडे है। OTT क्वीन कही जाने वालीं राधिका आप्टे का फिल्मी दुनिया से कोई कनेक्शन नहीं हैं। उन्होंने खुद की काबलियत के दम पर अपनी पहचान बनाई। महाराष्ट्र के पुणे में पैदा हुईं राधिका आप्टे ने हिंदी से लेकर तमिल तेलुगू, मराठी और बंगाली भाषा की कई फिल्मों में काम किया। साल 2005 में उन्होंने फिल्म 'शोर इन द सिटी' से बॉलीवुड में कदम रखे थे। इसके बाद उन्होंने 'मांझी: द माउंटेन मैन', 'पार्च्ड', 'पैड मैन', 'लस्ट स्टोरीज', 'अंधाधुन', 'मिसेज अंडरकवर' और 'विक्रम वेधा' जैसी हिट फिल्में दीं। राधिका आप्टे ने फिल्मों में तो काम किया ही है, पर कई वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्में भी कर चुकी हैं। उनकी कुछ ऐसी धाकड़ शॉर्ट फिल्में और वेब सीरीज हैं, जिन्हें देखने वालों का दिमाग सुन्न हो जाएगा। अगर आपने नहीं देखी हैं, तो अब भी देख सकते हैं।

राधिका आप्टे के बर्थडे पर यहां उनकी कुछ ऐसी ही ऑप-बीट वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, यह भी बता रहे हैं:

1. अहिल्या


राधिका आप्टे की ये शॉर्ट फिल्म 14 मिनट की है, लेकिन इसमें सस्पेंस और थ्रिल इस कदर भरा है कि देखने वाले अपनी सीट से हिलेंगे नहीं। यह साल 2015 में आई थी, और इसे 'कहानी' के डायरेक्टर सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया था। कहानी पौराणिक किरदार अहिल्या से प्रेरित है, जिनकी शादी ऋषि गौतम से हुई थी। हर कोई उन पर फिदा हो जाता था। एक बार इंद्र देव, अहिल्या पर फिदा हो गए और ऋषि गौतम का भेष बनाकर उनके पास चले गए। नाराज ऋषि ने अहिल्या को श्राप दिया और उन्हें पत्थर में बदल दिया। उसी तरह इस फिल्म में जो भी आदमी अहिल्या (राधिका आप्टे) की ओर आकर्षित होता है, वह उसे छूते ही पत्थर का बन जाता है और अहिल्या उनकी पत्थर की मूर्तियों को घर में सजाकर रखती है।

2. कृति


राधिका आप्टे की यह शॉर्ट फिल्म भी आपका दिमाग घुमा देगी। इसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी और नेहा शर्मा भी हैं। कहानी एक मनोचिकित्सक की है, जो एक आदमी को यह पता लगाने में मदद करता है कि उसका नया प्यार असली है या नहीं। पर लास्ट में जो ट्विस्ट आता है, वो होश उड़ाकर देगा। इसे एक ही कमरे में शूट किया गया था और यह साल 2016 में रिलीज हुई थी।

3. That Day After Everyday


राधिका आप्टे की इस शॉर्ट फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था। इसकी कहानी मिडल क्लास की उन महिलाओं की है, जो घर चलाने के लिए बाहर काम करती हैं। इसमें दिखाया गया कि उन्हें घर से निकलने के बाद ऑफिस पहुंचने तक हर तरह किस तरह हैरेसमेंट झेलना पड़ता है। इसमें संध्या मृदुल, गीतांजलि थापा और अरण्या कौर नजर आईं।

ये शॉर्ट फिल्में भी देखें:


राधिका आप्टे ने 'दरमियान' और 'वक्रतुंड स्वाहा' जैसी शॉर्ट फिल्में भी कीं, जिन्हें आप यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं। 'वक्रतुंड स्वाहा' को तो शूट करने में ही 12 साल लगे थे।

मिस मत करना राधिका आप्टे की ये वेब सीरीज


राधिका आप्टे ने कई वेब सीरीज में काम किया है, जिनमें 'सेक्रेड गेम्स', 'ओके कंप्यूटर' और 'मेड इन हेवेन' शामिल हैं। लेकिन उनकी एक वेब सीरीज है, जो वाकई धमाकेदार है। इसका नाम है 'घोल' (Ghoul), जो OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह एक हॉरर सीरीज है, जोकि अरब की लोककथा के राक्षस घोल यानी जिन्न पर आधारित है। इसकी कहानी एक मिलिट्री डिटेंशन सेंटर पर बेस्ड है। वहां खूंखार कैदियों को कैद करके रखा गया है। राधिका आप्टे आर्मी अफसर निदा रहीम के रोल में हैं। डिटेंशन सेंटर में निदा को अली सईद नाम का एक कैदी मिलता है, जिसका ने पर, एक युवा जांचकर्ता सच खोजने निक अजीब बर्ताव उसे परेशान कर देता है। पर अली मामूली इंसान नहीं, बल्कि असल में एक जिन्न (घोल) है, जो एक खास मकसद के लिए आर्मी की यूनिट में पहुंचता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.