महासंकट की चेतावनी, भारत की तरक्की के घटा दिए अनुमान, यह डर कैसा?
Updated on
19-03-2025 01:53 PM
नई दिल्ली: आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) ने भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमान को कम कर दिया है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए उसने यह अनुमान घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया है। जबकि दिसंबर में यह 6.9 फीसदी था। वैश्विक अनिश्चितता के कारण यह बदलाव किया गया है। इस महासंकट के चलते कई देशों की आर्थिक विकास दर 2026 में घटने की उम्मीद है। लेकिन, भारत उसमें एक अपवाद है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भी ओईसीडी ने जीडीपी विकास दर का अनुमान घटाकर 6.6% कर दिया है, जो पहले 6.8% था। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ओईसीडी ने विकास दर 6.3% आंकी है। वहीं, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) का अनुमान 6.5% है।
ओईसीडी ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमान को कम कर दिया है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इसे 6.4% कर दिया गया है। हालांकि, कई देशों की तुलना में भारत की स्थिति बेहतर है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान 6.6% है। ओईसीडी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए विकास दर 6.3% आंकी है।
अमेरिका और चीन को बड़ा झटका
अमेरिका में आर्थिक विकास दर 2025 में 2.2% और 2026 में 1.6% तक धीमी होने का अनुमान है। चीन में विकास दर 2025 में 4.8% और 2026 में 4.4% तक गिरने की आशंका है। ओईसीडी के अनुसार, भारत में यह गिरावट अपेक्षाकृत कम होगी। ओईसीडी की अंतरिम आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में मंदी का असर कम होगा। रिपोर्ट में कहा गया है, 'भारत और इंडोनेशिया में मंदी कम होने का अनुमान है। इन दोनों देशों को निर्यात में कुछ मदद मिलेगी, क्योंकि वे उन देशों से व्यापार आकर्षित करेंगे जिन पर ज्यादा टैरिफ लग रहे हैं।' इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था 2025 में 4.9% और 2026 में 5% बढ़ने की उम्मीद है।
चुनौतियों के बावजूद भारत के लिए स्थिति बेहतर
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद ओईसीडी भारत की इकनॉमिक फ्लेक्सिबिलिटी को लेकर आशावादी है। ओईसीडी के महासचिव मैथियास कॉर्मन ने कहा, 'वैश्विक अर्थव्यवस्था ने कुछ लचीलापन दिखाया है। विकास दर स्थिर है। महंगाई कम हो रही है। हालांकि, कुछ कमजोरी के संकेत मिले हैं, जो नीतिगत अनिश्चितता के कारण हैं।'
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…