धनतेरस पर खरीदना है स्टील के बर्तन, जानते हैं ये फैक्ट्री में कैसे बनते हैं? पूरी प्रक्रिया समझिए

Updated on 29-10-2024 12:58 PM
आज धनतेरस है। इस अवसर पर लोग बर्तन भी खरीदते हैं। इस दिन हर शहर के बर्तन बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी होती है। स्टेनलेस स्टील के बर्तन बनाने की काफी जटिल प्रक्रिया होती है। इस प्रक्रिया में आधुनिक मशीनों का तो उपयोग होता है, ट्रेंड मैनपावर भी चाहिए होता है। हम आपको बता रहे हैं कि फैक्ट्री में स्टेनलेस स्टील के बर्तन किस तरह से बनाए जाते हैं।

स्टील एक ऐसा मिश्र धातु है जिसमें अधिकांश मात्रा लोहे की है और 0.2 प्रतिशत से 2.14 प्रतिशत तक कार्बन मौजूद है। कार्बन के अलावा, जरुरत के अनुसार इसमें मैंगनीज, क्रोमियम, वैनेडियम और टंगस्टन भी मिलाये जाते हैं और ये सभी पदार्थ मिलकर इस मिश्र धातु को ना केवल कठोरता प्रदान करते हैं, बल्कि उसे मजबूत और टिकाऊ भी बनाते हैं। ऐसा स्टील जिसमें जंग ना लगे, उसे स्टेनलेस स्टील कहा जाता है। ये स्टील का ऐसा प्रकार है जो हवा, आर्गेनिक और इन-ऑर्गेनिक एसिड्स से भी खराब नहीं होता है। साधारण स्टील की तुलना में स्टेनलेस स्टील ज्यादा ताप सह सकता है। इसके लिए स्टील में क्रोमियम मिलाया जाता है। स्टेनलेस स्टील बनाने के लिए स्टील में 15-20% क्रोमियम और 8-10% निकेल मिलाया जाता है। कई बार लोहे में ताम्बा, कोबाल्ट, टाइटेनियम, गंधक और नाइट्रोजन मिलाकर भी स्टेनलेस स्टील बनाया जाता है।

स्टेनलेस स्टील के अविष्कार का किस्सा काफी रोचक है। सन 1871 में हैरी ब्रियरले, बंदूक के बैरल के लिए ऐसा कुछ बनाना चाह रहे थे जो पानी से भी ख़राब ना हो और किसी केमिकल का भी उस पर कोई प्रभाव ना पड़े। उनकी इस कोशिश के चलते, उन्होंने अनजाने में और ग़लती से एक नयी प्रकार की मिश्र धातु बना डाली, जो थी स्टेनलेस स्टील। आज इसके बनाये बर्तन दुनिया भर में चलन में हैं।


स्टेनलेस स्टील बनाने वाले प्लांट में एसएस शीट का रोल बनाया जाता है। उसे बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में भेजा जाता है। वहां उसकी कटिंग होती है। उस प्लेट से ही थाली, कटोरी, भगोने या अन्य बर्तन के आकार के शीट की कटिंग की जाती है। शीट की कटिंग के लिए ऑटोमेटिक मशीनें भी आ गई हैं। कहीं हाथ से भी काम होता है।

एक बार एसएस शीट की कटिंग हो जाने के बाद उसे बर्तन बनाने वाली मशीन से प्रेस किया जाता है। यदि उस शीट से भगोना बनाना है तो मशीन में उसी आकार का डाई लगाया जाता है। यदि उससे कटोरा या कटोरी या अन्य बर्तन बनाना है तो उसी तरह का डाई मशीन में फिट किया जाता है। उससे शीट पर प्रेसिंग होती है तो उस तरह का बर्तन तैयार हो जाता है।

मशीन में प्रेस करने के बाद जो बर्तन तैयार होता है, उसे देखेंगे तो उसका आप कभी उपयोग ना करें। यह बिल्कुल काला या बदरंग होता है। फिर उसकी पॉलिश एक अलग मशीन पर की जाती है। उसे कॉटन के कपड़े से रगड़ा जाता है। इसके बाद बर्तन चमकने लगते हैं।

एक बार पॉलिश के बाद बर्तन चमकाने के बाद उस पर पॉलीथीन का कवर चढ़ाया जाता है। फिर उसकी कार्टून में पैकिंग की जाती है। हालांकि पैकिंग इस बात पर तय होती है कि उसे किस कंपनी ने बनाया और उसकी बिक्री कैसे होगी। यदि कोई बड़ी कंपनी का बर्तन हो तो उसकी पैकिंग भी शानदार करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.