फीचर को खुद आजमा कर दिखाया
उन्होंने लिखा, 'मैंने खुद इस फीचर को आजमाया और आशना को जोमैटो में 10 साल पूरे करने पर बधाई दी। वह 20 साल की होने के कुछ दिनों बाद ही जोमैटो में शामिल हो गई थीं। वर्तमान में वह HR टीम का सह-नेतृत्व कर रही हैं। मुझे उम्मीद है कि आप भी फोटो केक सर्विस को आजमाएंगे क्योंकि यह फीचर दिल्ली एनसीआर के चुनिंदा इलाकों में लाइव है। जल्द ही अन्य शहरों में भी शुरू होने वाला है!'इस सेवा को संभव बनाने के लिए जोमैटो के साथ साझेदारी करने वाले रेस्तरां को धन्यवाद देते हुए गोयल ने कहा, 'मदर्स डे की तैयारी में इस लॉन्च के लिए हमारे साथ इतनी निकटता से काम करने के लिए हमारे रेस्तरां भागीदारों को बहुत-बहुत धन्यवाद।'



