'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो काफी दमदार है। इसमें लोकेश कनगराज के ऑपोजिट एक्ट्रेस वामिका गब्बी हैं। फिल्म में वह रोमांस के साथ जबरदस्त एक्शन भी करती नजर आएंगी। 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर एक ऐसी दुनिया की रोमांचक झलक दिखाता है, जहां क्राइम, रोमांस और बदला आपस में टकराते हैं।DC के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि देवदास (लोकेश कनगराज) सिर्फ अपने अतीत से, बल्कि कानून से भी भागने की कोशिश कर रहा है। सब कुछ तब बिगड़ जाता है, जब एक पुलिस अफसर की हत्या हो जाती है और उसके कातिल की तलाश शुरू होती है। इसके अलावा, एक और मामला भी है जिसमें एक ऐसे क्रिमिनल गैंग की जांच की जा रही है, जिसने बेकार पड़े हथियार चुरा लिए हैं। ये दोनों मामले धीरे-धीरे आपस में जुड़ जाते हैं और देवदास अपराधियों, उग्रवादियों और पुलिस के बीच फंस जाता है।
DC The Bloody Valentine के ट्रेलर में क्या है?
किस्मत के एक अजीब मोड़ पर चंद्रा यानी वामिका गब्बी की मुलाकात देवदास से होती है। हालांकि, किस्मत की यह मुलाकात एक रिश्ते में बदल जाती है, जो धोखे, त्याग और लगातार बने रहने वाले खतरे की वजह से मुश्किल हो जाता है। इसके बाद पार्वती की एंट्री होती है, जो देवदास की उथल-पुथल भरी जिंदगी में कुछ शांति लाती है। लेकिन हर तरफ दुश्मनों के होने की वजह से, देवदास और चंद्रा के पास एक-दूसरे पर निर्भर रहने के अलावा कोई चारा नहीं बचता। ट्रेलर में खूब मार-धाड़ और मारकाट दिखाई गई है।'जब पुलिस ही अपराध करे, तो सवाल उठाने के लिए कौन आगे आएगा?'
'डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर एक बहुत ज़रूरी सवाल पूछता है- जब कोई अपराध होता है, तो पुलिस उसे सुलझाने के लिए आगे आती है। लेकिन जब पुलिस ही कोई अपराध करती है, तो सवाल उठाने के लिए कौन आगे आएगा? DC Trailer को काफी दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस लोकेश कनगराज के साथ-साथ वामिका का एक्शन अवतार देख हैरान हैं।फैंस फिल्म के बीजीएम, एक्शन और एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। उनको DC की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है और कहा कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। कई लोगों ने कहा कि ये लाजवाब है और बस वो इस फिल्म को देखने को बेचैन हैं। वहीं, कुछ फैंस ने कहा कि लोकेश को अपने LCU यूनिवर्स पर ध्यान देना चाहिए।
7 अगस्त को रिलीज होगी 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन'
अरुण मथेश्वरन के निर्देशन में बनी DC The Bloody Valentine 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस इसे उत्तर भारत में डिस्ट्रीब्यूट करेगा।