21 घंटों से लाइन में इंतजार... आज से ऐपल आईफोन 16 सीरीज की बिक्री, गजब की दीवानगी!

Updated on 20-09-2024 11:46 AM
नई दिल्‍ली: ऐपल के नए आईफोन 16 सीरीज की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। इसे खरीदने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। दिल्‍ली और मुंबई के एपल स्टोरों के बाहर तो लोग कल से ही लाइन लगाए खड़े हैं। मुंबई स्‍थ‍ित बीकेसी स्‍टोर में अहमदाबाद से पहुंचे उज्‍ज्‍वल शाह ने 21 घंटे कतार में खड़े रहने के बाद मोबाइल खरीदा।

ऐपल के आईफोन 16 सीरीज के लिए भारतीयों में गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है। ऐपल के तमाम स्‍टोरों के आगे लंबी लाइन लगी हैं। ऐपल आईफोन 16 खरीदने के लिए लोग साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक में लंबी कतार में खड़े दिखे। मायानगरी के बीकेसी स्थित स्‍टोर के बाहर उज्ज्‍वल शाह नाम के एक ग्राहक ने बताया, 'मैं अहमदाबाद से आया हूं। मैं पिछले 21 घंटों से कतार में खड़ा हूं। मैं कल सुबह 11 बजे से यहां हूं। आज सुबह 8 बजे स्टोर में प्रवेश करने वाला मैं पहला व्यक्ति होऊंगा। मैं आज बहुत उत्साहित हूं...पिछले साल मैं 17 घंटे तक कतार में खड़ा रहा था।'

लोगों में जबरदस्‍त क्रेज


हर साल की तरह इस बार भी नए आईफोन को खरीदने के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐपल ने अपने नए iPhone 16 सीरीज को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। इस सीरीज में चार फोन हैं: iPhone 16, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max और iPhone 16 Plus। जिन लोगों ने 13 सितंबर से शुरू हुई प्री-बुकिंग में फोन बुक किया था, उन्हें इसकी डिलीवरी मिलना शुरू हो गई है। iPhone 16 की कीमत 79,900 रुपये (128 जीबी) और 89,900 रुपये (256 जीबी) है। iPhone 16 Plus के 128 जीबी मॉडल की कीमत 89,900 रुपये, 256 जीबी की कीमत 99,900 रुपये और 512 जीबी की कीमत 1,19,900 रुपये है। iPhone 16 Pro 1,19,00 (128जीबी), 1,29,900 (256जीबी), 1.49,900 (512जीबी) और 1,69,900 (1 TB) में उपलब्ध है।

कई तरह के मिल रहे हैं ऑफर


अगर आप iPhone 16 खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए कई ऑफर भी हैं। अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 5,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा, आप ज्यादातर बैंकों के जरिए 3 से 6 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं।

ऐपल एक ट्रेड-इन प्रोग्राम भी दे रहा है, जिसमें आप अपने पुराने फोन के बदले में 4,000 रुपये से लेकर 67,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। यह छूट नए आईफोन 16 की खरीद पर सीधे लागू की जा सकती है। इस पूरी प्रक्रिया को आप ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। आईफोन 16 खरीदने वालों को एपल म्यूजिक, एपल TV+ और एपल आर्केड मुफ्त में मिलेगा। मतलब आपको नए फोन के साथ पूरा मनोरंजन पैकेज मुफ्त में मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.