मतदान कर पाया उपहार, लकी ड्रा में अयान समेत चार मतदाताओ ने जीती डायमंड रिंग

Updated on 08-05-2024 12:20 PM
 भोपाल। लोकसभा संसदीय सीट भोपाल में मंगलवार को तीसरे चरण में मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के पिछले दो चरणों में कम मतदान प्रतिशत को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापारियों के सहयोग से जिले के मतदाताओं को बाहर आने और वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक पहल की। इसके तहत हर मतदान केंद्र पर लकी ड्रा आयोजित किए गए, जिसमें विजेता मतदाताओं को डायमंड रिंग, डिनर सेट जैसे उपहार प्रदान किए। सुबह 10 बजे निकाले गए लकी ड्रा में यग्योज साहू और दूसरे लकी ड्रा में प्रेमवती कुशवाह को हीरे की अंगूठी मिली है। हमीदिया के बूथ क्रमांक 153/68 के अयान खान तथा 151 के बूथ 168 से छाया सैनी ने डायमंड रिंग जीती। इस दौरान 2097 बूथ पर तीन चरणों में हर तीन घंटे में लकी ड्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हर बूथ पर तीन गिफ्ट लकी ड्रा के कूपन के माध्यम से विजेताओं को प्रदान किए गए। इस तरह कुल 6291 को पुरस्कार दिए गए।

पत्नी को उपहार में दूंगा अंगूठी

यग्योज साहू उपहार में डायमंड रिंग पाकर खुशी से फूले नहीं समाए। मन्नीपुरम कालोनी में रहने वाले यग्योज ने बताया कि वह सुबह आठ बजे पत्नी निधि के साथ चार इमली स्थित बूथ नंबर 211 पर वोट डालने पहुंचे। वहां उन्हें लकी ड्रा के बारे में बताया गया। पत्नी के कहने पर कूपन भरा। करीब दो घंटे बाद उन्हें फोन आया कि उन्होंने एक हीरे की अंगूठी जीती है। पहले उन्हें लगा कि यह कोई मजाक कर रहा है, लेकिन फिर इसकी जांच करने का फैसला किया। यग्योज बूथ पर पहुंचे, तो उन्हें माला पहनाई गई और अंगूठी भेंट की गई। यग्योज ने कहा कि चूंकि यह एक महिला की अंगूठी है, इसलिए मैं इसे अपनी पत्नी को उपहार में दूंगा।

किसी को पानी की बोतल तो किसी को टी-शर्ट मिली

भोपाल में सभी मतदान केंद्रों पर लकी ड्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान किसी मतदाता को पानी की बोतल तो किसी को टी-शर्ट मिली। इसके अलावा मिक्सर जूसर, कूलर, फ्रिज, लंच बाक्स, कैप, कप सेट, ग्लास बाउल आदि इनाम दिए गए।

मतदान करने पर मिले उपहार

बैरागढ़ में मतदाताओं के लिए प्रशासन स्तर पर मतदान करने पर उपहार की व्यवस्था की गई थी। बूथ क्रमांक 87 पर पहला पुरस्कार नरेश ज्ञानचंदानी को मिला। बर्तन व्यापारी संघ ने यहां के सभी 52 बूथों पर ड्रा निकालकर दिन में तीन पर पुरस्कार बांटे। कुल 156 मतदाताओं को इंसुलेटेड पानी की बोतल पुरस्कार के रूप में दी गई।

87 युवाओं को उपहार और 118 बुजुर्गों को किया सम्मानित

सेवा संकल्प युवा संगठन के द्वारा मंगलवार को लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पहली बार वोट करने वाले युवाओं को उपहार दिए गए। वहीं, बुजुर्गों का सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष प्रकाश मालवीय ने बताया संगठन के द्वारा निरंतर मतदाता जागरूक अभियान चलाया गया, जिसका असर बूथ पर दिखा। इसी क्रम में मंगलवार सुबह 11 बजे से भोपाल के सबसे बड़े पोलिंग बूथ के बाहर पहली बार मतदान करने वाले 87 युवाओं को उंगली पर निशान दिखाने पर उपहार दिए गए वही 70 वर्ष से उम्र के 118 बुजुर्गों का पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.