स्व बीरा सिंह की स्मृति में वालीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन

Updated on 27-12-2025 01:55 PM
भिलाई। वॉलीबॉल कॉम्पलेक्स, पंत स्टेडियम सेक्टर-1, भिलाई, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) में दुर्ग कॉरपोरेशन वॉलीबॉल एसोसिएशन, एस.सी. एंड सी.ए. एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय बीरा सिंह की स्मृति में आयोजित 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) का  उद्घाटन हुआ।

इस अवसर पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ अस्वस्थता के कारण स्वयं उपस्थित नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में उनकी माताजी बीबी कुलवंत कौर जी के साथ सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण समारोह में सम्मिलित हुए।
उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि पवन कुमार (अधिशासी निदेशक–HR, भिलाई इस्पात संयंत्र), cgsva के अध्यक्ष महेश गागड़ा, विष्णु पाठक (महाप्रबंधक, टीएसडी, बीएसपी), राजेंद्र प्रसाद (ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता, डीजीएम, एस.सी. एंड सी.ए., बीएसपी), हेम प्रकाश नायक (आयोजन सचिव एवं सचिव, सीजीएसवीए), मोहम्मद अकरम , सतेंद्र पांडे की विशेष उपस्थिति रही।इसके साथ ही सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज़ कुरैशी, अनिल चौधरी, निर्मल सिंह ‘निम्मे’, , इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, राम हिंदरिया, रिज्जू सिंह, वाजिद अंसारी, रमन सारथी, गुरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा, सुनील यादव सहित विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी, कोच एवं सहायक स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.