आज से वोडाफोन-आइडिया का रिचार्ज महंगा हुआ:कंपनी ने बढ़ाए दाम

Updated on 04-07-2024 11:51 AM

आज यानी 4 जुलाई 2024 से वोडाफोन-आइडिया (VI) का रिचार्ज 20% से ज्यादा महंगा हो गया है। कंपनी ने 28 जून को टैरिफ दरों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी, जो आज से प्रभावी हो रहा है।

आज से कंपनी का 179 रुपए वाला सबसे किफायती प्लान 199 रुपए का हो गया है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1GB डेली डेटा और 100SMS रोजाना का प्लान बेनिफिट मिल रहा था।

जियो और एयरटेल का रिचार्ज भी 25% तक महंगा
देश की अन्य दो टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर एयरटेल और जियो ने भी टैरिफ की दरों में 25% तक बढ़ोतरी कर दी है। दोनों के रिचार्ज कल यानी 3 जून से महंगे हो गए हैं। दोनों कंपनियों ने 27 और 28 जून को इसमें बढ़ोतरी की घोषणा की थी। अब जियो का 239 रुपए वाला प्लान 299 रुपए का हो गया है।

इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1.5GB डेटा और 300 SMS मिलते हैं। वहीं, एयरटेल का 179 रुपए वाला सबसे किफायती रिचार्ज प्लान अब 199 रुपए का हो गया है। इसमें 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा और रोजाना 100 SMS मिलता है।

दिसंबर 2021 में 20% तक किया था इजाफा
इससे पहले देश की सभी टेलिकॉम कंपनियों ने दिसंबर 2021 में अपने टैरिफ में 20% से ज्यादा का इजाफा किया था। वहीं, जियो ने 2016 में लॉन्च के बाद पहली बार 2019 में टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। जियो ने 2019 में 20-40% तक दाम बढ़ाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.