विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीर पर फिल्‍म बनाई, पर ठुकराया ऑक्सफोर्ड यूनियन में J&K पर बहस का न्‍योता, कही ये बात

Updated on 05-09-2024 02:41 PM
विवेक रंजन अगेनहोत्री ने ऐसे फिल्ममेकर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है जिन्हें देश से जुड़े सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों को बेबाकी से फिल्माने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी दिखाई और इसी के साथ लाखों-करोड़ों लोगों का ध्यान इस मुद्दे की तरफ खींचा। इस फिल्म के साथ ही विवेक रंजन को काफी सराहना भी मिली। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कश्मीर वाले मुद्दे पर खूब खुलकर बातें कीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी इस फिल्म और कश्मीर वाले मुद्दे को उठाया। अब ऑक्सफोर्ड यूनियन ने कश्मीर पर चर्चा के लिए उन्हें बुलाया, लेकिन यहां उन्होंने अपना कदम पीछे खींच लिया।

जी हां, खबर है कि ऑक्सफोर्ड यूनियन की तरफ से विवेक रंजन अग्निहोत्री को बुलाया गया था, जहां जाने से उन्होंने इनकार कर दिया। हालांकि, बताया गया है कि उन्होंने इस विषय को भारत और कश्मीर के खिलाफ मानते हुए उस आमंत्रण को अस्वीकार किया। कश्मीर पर बहस के लिए ऑक्सफोर्ड यूनियन के निमंत्रण को ना कहने के बाद विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

'मुझे डिबेट का ये विषय आपत्तिजनक, भारत विरोधी लगा'

उन्होंने ये पोस्ट करते हुए लिखा है, 'मुझे प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनियन की तरफ से कश्मीर पर बहस के लिए बुलाया गया था। मुझे डिबेट का ये विषय आपत्तिजनक, भारत विरोधी और कश्मीर विरोधी लगा। सैद्धांतिक रूप से मैंने इस इन्विटेशन को अस्वीकार कर दिया है। '


'कश्मीर की कहानी बहस का विषय नहीं है'


विवेक ने खुद को मिले इन्विटेशन की कॉपी शेयर करते हुए अपना जवाब भी पोस्ट किया है। विवेक ने ऑक्सफोर्ड यूनियन द्वारा भेजे गए बुलावा के जवाब में लिखा है, 'कश्मीर की कहानी बहस का विषय नहीं है, यह पीड़ा और दर्द की कहानी है, ये शांति की तलाश की कहानी है। स्वतंत्रता पर इसका जवाब केवल हां या ना में देना इसमें शामिल मानवीय भावनाओं और इतिहास की जटिल कहानी को नजरअंदाज करना है। कश्मीरी हिंदुओं का नरसंहार एक ऐसी कहानी है जहां कीमत खून से चुकाई गई है, दर्शकों के मजाकिया जवाब या तालियों से नहीं।'

'डिबेट्स का मतलब बौद्धिक खेल के लिए घावों को फिर से कुरेदना नहीं'


अपने जवाब में विवेक ने ये भी कहा, 'मेरा डिसिजन सिर्फ ना नहीं है, यह ऑक्सफोर्ड यूनियन के लिए 21वीं सदी में कदम रखने का आह्वान है, जहां डिबेट्स का मतलब प्रगति से जुड़ा है, न कि बौद्धिक खेल के लिए घावों को फिर से कुरेदने को लेकर है। भारत से भरपूर दिल और सार्थक बातचीत के लिए खुला दिमाग।'

अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' लेकर आ रहे हैं विवेक


बता दें कि देश भर में तारीफ और प्यार पाने के बाद, विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' के साथ दर्शकों को एक और सच से रूबरू कराने के लिए तैयार हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद, जाने-माने प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने एक बार फिर विवेक रंजन अग्निहोत्री के साथ हाथ मिलाया है। इस बार उनके प्रोडक्शन बैनर अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के तहत, वे 'द दिल्ली फाइल्स' पर काम कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.