
रायपुर। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने आरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने आरक्षण प्रावधानों को लेकर एक समिति का गठन किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने आरक्षण प्रावधानों को लेकर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। इस समिति में मंत्री रामविचार नेताम के अलावा गोमती साय, गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव नीलकंठ टेकाम, कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा को भी शामिल गया है। वहीं सामान्य प्रशासन और आदिम जाति विभाग के सचिव भी इस समिति का हिस्सा होंगे।समिति दो साल के भीतर अपना रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।