ब्रिटिश प्रिंस पर आरोप लगाने वाली वर्जीनिया की मौत:14 साल पहले कहा था- प्रिंस एंड्रयू ने यौन शोषण किया

Updated on 26-04-2025 01:08 PM

ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली वर्जीनिया गिफ्रे की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने आत्महत्या की। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वर्जीनिया (41 साल) ने साल 2011 में अमेरिका के हाई प्रोफाइल वेश्यावृत्ति नेटवर्क का खुलासा कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था।

वर्जीनिया कई साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं और यौन उत्पीड़न का सामना करने वाली महिलाओं की वकील बन गई थीं। उनके परिवार ने बयान जारी कर कहा कि 'वर्जीनिया ने अपने फार्म पर आत्महत्या कर ली। वह जीवनभर शारीरिक शोषण और यौन तस्करी से जूझती रहीं।'

वर्जीनिया ने 2011 में एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए यौन शोषण और तस्करी का खुलासा किया था। उसने कहा था कि जब वह सिर्फ 15 साल की थीं, तब एपस्टीन के नेटवर्क में फंस गई थीं। उसे कई प्रभावशाली और हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। इसी इंटरव्यू में वर्जीनिया ने ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू के साथ अपनी मुलाकातों का भी जिक्र किया था।

स्कूल बस ने मारी थी टक्कर, कहा था- अब 5 दिन ही जिंदा बच पाऊंगी

पिछले महीने वर्जीनिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया था कि उनके पास अब जीने के लिए सिर्फ 5 दिन बचे हैं। वर्जीनिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उनके चेहरे पर चोटें नजर आई थीं। उन्होंने कहा कि वह मरने से पहले आखिरी बार अपने बच्चों को देखना चाहती हैं। उन्हें स्कूल बस ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद से वह किडनी फेलियर से जूझ रही हैं।

वर्जीनिया ने प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ मुकदमा किया था

वर्जीनिया ने साल 2021 में ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया था। गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि जब वो 17 साल की थीं, तब जेफ्री एपस्टीन उन्हें एंड्रयू के पास ले गए थे और प्रिंस ने उनका यौन शोषण किया था।

वर्जीनिया ने कहा था कि उसने प्रिंस एंड्रयू के साथ 3 बार यौन संबंध बनाए थे। पहली बार 2001 में लंदन यात्रा के दौरान। दूसरी बार एपस्टीन के न्यूयॉर्क वाले बंगले में और तीसरी बार अमेरिका के वर्जिन आइलैंड पर।

उन्होंने कहा कि पहली और दूसरी बार जब वो एंड्रयू से मिली थी तब उसकी उम्र महज 17 साल थी। वर्जीनिया के इस खुलासे के बाद प्रिंस एंड्रयू को शाही परिवार से बेदखल कर दिया गया था।

वर्जीनिया की वजह से एपस्टीन के खिलाफ मुकदमा शुरू हुआ

वर्जीनिया ने अमेरिका के कई बड़े अरबपतियों को लड़कियां मुहैया कराने वाले जेफ्री एपस्टीन के खिलाफ आवाज उठाई थी। वर्जीनिया की वजह से ही जेफ्री एपस्टीन के खिलाफ मुकदमा शुरू हो सका था।

वर्जीनिया ने ही जेफ्री के खिलाफ अदालत में गवाही दी और जेफ्री को वेश्यावृत्ति का नेटवर्क चलाने और बड़ी संख्या में महिलाओं के यौन शोषण और मानव तस्करी का दोषी ठहराया गया।

वर्जीनिया के खुलासे के बाद पकड़ा गया एपस्टीन, जेल में मौत

वर्जीनिया गिफ्रे के खुलासे के बाद बने दबाव के बीच साल 2019 में एपस्टीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर कई नाबालिग लड़कियों की तस्करी, यौन उत्पीड़न और जबरदस्ती के आरोप लगे। उसे न्यूयॉर्क की एक जेल में रखा गया।

10 अगस्त 2019 को उसकी जेल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आधिकारिक तौर पर इसे ‘आत्महत्या’ माना गया, लेकिन कई लोगों का मानना है कि यह हत्या थी, क्योंकि एपस्टीन के पास कई हाई-प्रोफाइल लोगों के राज थे।

एपस्टीन के पास एक प्राइवेट प्लेन था। इसे ‘लोलिता एक्सप्रेस’ कहा जाता था। आरोप है कि नाबालिग लड़कियों को उसके प्राइवेट आइलैंड पर ले जाने के लिए इस प्लेन का इस्तेमाल होता था। एपस्टीन के इस आइलैंड का नाम लिटिल सेंट जेम्स है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.