पाकिस्तान के भारत से नहीं खेलने पर विराट कोहली के कोच का बड़ा बयान, ICC के एक्शन पर कह दी ये बात
Updated on
02-02-2026 05:38 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने एक और विवाद खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान का पहले वर्ल्ड कप में खेलना संदिग्ध था। उन्होंने अब स्पष्ट कर दिया है कि वे विश्व कप तो खेलेंगे। लेकिन, भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले ग्रुप स्टेज मुकाबले का बॉयकॉट करेंगे। पाकिस्तान ने आनन-फानन में यह फैसला तो ले लिया है। हालांकि उनको इसके अंजाम का अभी आइडिया भी नहीं है। पीसीबी अगर अपने इस फैसले को नहीं बदलता है तो उन्हें तगड़ा नुकसान होगा। इस मामले पर अब विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।
राजकुमार शर्मा ने दिया बड़ा बयान
राजकुमार शर्मा ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 'बहुत अनफॉर्चुनेट है और यह बड़ा ही अजीब फैसला है पाकिस्तान का। अभी तक उन्होंने रिएक्ट नहीं किया था। पहले बांग्लादेश के सपोर्ट में उन्होंने वोट किया कि बांग्लादेश को भारत में नहीं आना चाहिए, नहीं खेलना चाहिए। अब उन्होंने खुद भी बैकआउट करने की बात की है। यह बहुत अनफॉर्चुनेट है। इससे बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा पाकिस्तान को, पाकिस्तान की आवाम को, जोकि देखना चाहते हैं भारत के खिलाफ मैच खेलते हुए अपने प्लेयर्स को। उनके प्लयेर्स के लिए उनकी सारी पब्लिक के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा। मुझे लगता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दोबारा सोचेगा इस बात पर।'उन्होंने आगे कहा, 'देखिए, क्रिकेट में भारत बहुत ऊपर है पाकिस्तान से। यह पॉलिटिकल फैसला है। उन्हें सोचना चाहिए कि अगर आईसीसी उनके खिलाफ एक्शन लेती है तो पीसीबी का बड़ा नुकसान हो सकता है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह दोबारा सोचेंगे अपने इस डिसीजन के बारे में।'
पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने पाकिस्तान के इस फैसले पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 के बाद बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका या प्लेयर्स का फैसला नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो पीसीबी चीफ या सरकार कहेगी, वे वही करेंगे।
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
बीजापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को अब शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक लाभ मिल रहा है। प्रशासन द्वारा…
बीजापुर। भोपालपट्टनम ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र पामगल के आश्रित ग्राम मेन्ट्टुपल्ली में आज 23 अप्रैल 2026 को मीजल्स-रूबेला (खसरा-रूबेला) बीमारी को लेकर व्यापक सर्वे अभियान चलाया गया।…
बीजापुर। जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं बस्तर मुन्ने एवं नियद नेल्लानार 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के समस्त पटवारी…
बीजापुर। जिला मुख्यालय में आयोजित जिला पंचायत की सामान्य सभा उस समय विवादों में घिर गई, जब अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस घटनाक्रम ने प्रशासन…
भिलाई नगर। भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रिकेश सेन के नाम एक और बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ी है। भारत सरकार ने उन्हें महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती…
कवर्धा। बकाया भुगतान के एक पुराने मामले ने प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया, जब न्यायालय के आदेश के बाद सरकारी कार्यालयों की कुर्की की कार्रवाई शुरू करनी पड़ी। हालांकि अंतिम…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को लोकभवन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कोसा साड़ी, शाल और गमछा का अवलोकन किया तथा राज्य के हाथकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…