विराट कोहली ने 451 दिन के बाद वनडे में जड़ी फिफ्टी, फिर यूं गिफ्ट कर गए विकेट, अब पछता रहे होंगे!

Updated on 12-02-2025 04:07 PM
अहमदाबाद: भारतीय टीम के चाहने वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहा। एक ओर कटक में शतक जड़कर फॉर्म में वापसी का संकेत देने वाले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में सिर्फ एक रन पर आउट हुए तो पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 451 दिन बाद वनडे क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने के बाद बड़े ही आसानी से अपना विकेट गंवा दिया। वह कटक वनडे की तरह ही आदिल रशीद की गेंद पर विकेट के पीछे आउट हुए। पवेलियन लौटते हुए विराट कोहली के चेहरे पर निराशा थी, क्योंकि आज वह पुराने अंदाज में दिख रहे थे।

आदिल रशीद ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद स्टंप के करीब शानदार फ्लाइटेड डिलीवरी की थी। गेंद मिडिल और लेग के आसपास पिच हुई, इसलिए विराट खेलने के लिए मजबूर हुए। बेहतरीन ड्रिफ्ट इन और फिर थोड़ा या टर्न अवे, हल्का बाहरी किनारा और गेंद सीधे साल्ट के पास गई... विकेट के पीछे मुस्तैद साल्ट ने कोई गलती नहीं की। गेंद निकलते ही विराट कोहली को अंदाजा हो गया था कि वह आउट हैं। उन्होंने अंपायर के इशारे इंतजार नहीं किया।

इस तरह से आदिल रशीद ने वनडे में 5वीं बार विराट कोहली को आउट किया। उन्होंने पिछले मैच में भी इसी तरह से उन्हें आउट किया था। विराट कोहली की पारी 55 गेंदों में 7 चौके और एक छक्का के दम पर बनाए गए 52 रन के साथ ही खत्म हो गई। हालांकि, इस पारी से विराट कोहली का आत्म विश्वास जरूर बढ़ा होगा।

विराट कोहली ने इसी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप के खिताबी मुकाबले में हाफ सेंचुरी जड़ी थी। उस समय उन्होंने 63 गेंदों में 4 चौके के दम पर 54 रन बनाए थे। भारत यह मुकाबला हार गया था और करोड़ों क्रिकेट फैंस का विश्व विजेता बनने का सपना चूर-चूर हो गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.