गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही ठंडे पड़े विराट कोहली, BCCI से किया पुराने गिले-शिकवे मिटाने का वादा

Updated on 19-07-2024 02:16 PM
नई दिल्ली: जब भी भारतीय क्रिकेट टीम के एंग्री यंग मैन प्लेयर्स की लिस्ट बनेगी तो गौतम गंभीर और विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आएगा। दिल्ली के इन लड़कों में कूट-कूटकर एटिट्यूड भरा हुआ है, जो मैदान पर उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। गुस्सा तो मानो हर दम नाक पर ही चढ़ा रहता है। उम्र में खुद से सात साल बड़े 'गौतम भैय्या' से कोहली कई बार ग्राउंड पर भिड़ चुके हैं, लेकिन अब कहानी अलग है। बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को टीम का हेड कोच बना दिया है। ऐसे में दोनों दिग्गजों को अपना 'इगो' और 'स्टारडम' अलग रखना ही होगा ताकि ड्रेसिंग रूम का माहौल ठीक रह सके। इस दिशा में विराट कोहली ने पहला कदम आगे बढ़ा दिया है, उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को आश्वासन दिया है कि वह गौतम गंभीर के साथ अपनी पुरानी तकरारों को भूलकर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

विराट ने BCCI से क्या वादा किया?

हमारे सहयोगी क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली ने बीसीसीआई को बता दिया है कि वह पुरानी कड़वी यादों को भुलाकर नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं क्योंकि यही टीम और भारतीय क्रिकेट के सर्वोत्तम हित में है। रिपोर्ट में कहा गया, 'माना जाता है कि कोहली ने कहा है कि पिछले मुद्दों से उनके पेशेवर संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने इस बारे में संबंधित बीसीसीआई अधिकारियों को स्पष्ट रूप से बता दिया है।' रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस मुद्दे पर चर्चा संभवतः टी-20 विश्व कप फाइनल के बाद हुई थी।पहले छुट्टी चाहते थे विराट अब खेलना होगा
यहां बताना जरूरी हो जाता है कि 29 जून को भारत की टी-20 विश्व कप जीत के बाद से परिवार के साथ लंदन में समय गुजार रहे कोहली को रोहित शर्मा के साथ-साथ श्रीलंका दौरे के लिए भारत के वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इससे पहले खबर आ रही थी कि कोहली और रोहित इस सीरीज में नहीं खेलना चाहते हैं और दोनों दिग्गज बुमराह के साथ आराम करेंगे। वैसे भी जब से गौतम गंभीर को भारत का नया हेड कोच बनाने की बात चल रही थी तभी से विराट कोहली के साथ उनके कड़वाहट भरे रिश्तों को भी याद किया जा रहा था। आईपीएल में ऐसे कई मौके आए जब दोनों दिग्गजों के बीच तीखी बहस हुई।

दोनों की सुलह में ही टीम की भलाई

रोहित के टी-20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टी-20 कप्तान बनाया गया है। पूरी उम्मीद है कि अब सूर्या की कप्तानी में ही 2026 का टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। 27 जुलाई से शुरू हो रहा श्रीलंका दौरा भारत के मुख्य कोच के रूप में गंभीर का पहला कार्यभार होगा। द्रविड़ का कार्यकाल पिछले महीने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया था। किसी भी कोच या खिलाड़ी को हारना पसंद नहीं है और गंभीर-कोहली के साथ भी यही कहानी है। दोनों ही भारत के लिए मैच और ट्रॉफियां जीतना चाहते हैं, अब 50 ओवर में अगला बड़ा टूर्नामेंट 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.