ओडिशा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हिंसा, 25 घायल:गाड़ियां जलाईं, दुकानों में तोड़फोड़

Updated on 06-10-2025 12:21 PM

ओडिशा के कटक में रविवार को दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान 2 गुटों में हुई झड़पों के बाद हालात तनावपूर्ण बने हैं। प्रशासन ने रात 10 बजे से पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। इंटरनेट सर्विस बंद है। इस हिंसा में 25 लोग घायल हुए हैं। अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने सोमवार को सुबह से शाम तक 12 घंटे का बंद बुलाया है। VHP के प्रवक्ता ने कहा- प्रशासन बार-बार अनुरोध के बावजूद शांतिपूर्ण विसर्जन सुनिश्चित नहीं करा पाया।

अब समझिए विवाद कैसे हुआ... 

दरअसल, कटक के दरागाबाजार इलाके से विसर्जन शोभायात्रा देबीगारा में नदी के तट तक जा रही थी। रात के करीब 1:30 बजे से 2 बजे के बीच हाती पोखरी इलाके में हिंसा हुई।

पुलिस के अनुसार, झगड़ा तब शुरू हुआ जब कुछ स्थानीय लोगों ने जुलूस में बज रहे तेज आवाज वाले संगीत का विरोध किया। थोड़ी ही देर में विवाद बढ़ गया। छतों से पत्थर और बोतलें फेंकी जाने लगीं, जिससे कई लोग घायल हुए। घायलों में डीसीपी खिलाड़ी ऋषिकेश ज्ञानदेव भी शामिल हैं।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। कई गाड़ियां और दुकानें तोड़ दी गईं। लगभग तीन घंटे तक विसर्जन रुका रहा। बाद में कड़ी सुरक्षा में विसर्जन दोबारा शुरू हुआ और सुबह 9:30 बजे तक सभी मूर्तियों का विसर्जन पूरा कर लिया गया।

दंगाइयों ने 10 जगह आग लगाई

असिस्टेंट फायर ऑफिसर संजीब कुमार बेहेरा ने कहा कि दंगाइयों ने गौरीशंकर पार्क के पास कई जगहों पर आग लगाई। हमें 8-10 जगहों पर आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझा दी, लेकिन भीड़ हम पर भी पत्थर फेंक रही थी।

शहर के प्रमुख इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीनियर पुलिस ऑफिसर हालात पर नजर रख रहे हैं ताकि आगे कोई हिंसा न हो।

CM बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

असामाजिक तत्वों पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक

ओडिशा हमेशा से शांति पसंद राज्य रहा है। भाईचारे के शहर कटक में इस तरह की अप्रिय स्थिति बहुत चिंताजनक है। पुलिस हालात को संभालने में पूरी तरह बेबस नजर आई। बीजेपी सरकार में पुलिस पर दबाव के कारण राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.