’मोर गांव, मोर तरिया अभियान से संवर रहे गांव, जल संरक्षण को मिल रही नई ताकत’’

Updated on 01-06-2026 02:23 PM
 बिलासपुर। शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत जिले में “मोर गांव, मोर तरिया” अभियान को तेजी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत मस्तूरी की ग्राम पंचायत बोहारडीह में नवीन तरिया निर्माण कार्य प्रगति पर है। कार्य को मानसून पूर्व पूर्ण करने के लिए विशेष कार्ययोजना के अनुसार तेजी से निर्माण कराया जा रहा ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन सुनिश्चित किया जा सके।

जिले में “मोर गांव, मोर तरिया” योजना के अंतर्गत 38 नवीन तरिया निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। सभी स्वीकृत कार्यों में तेजी से काम कराया जा रहा है, जिससे आने वाले वर्षाकाल में जल संरक्षण की मजबूत व्यवस्था विकसित हो सके। इन तरियों के निर्माण से भू-जल स्तर को बढ़ावा मिलेगा, सिंचाई और पशुओं के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी। निर्माण कार्यों में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे एक ओर गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण हो रहा है, वहीं दूसरी ओर श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त होने से उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। प्रशासन द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण हो सकें। कलेक्टर  संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। “मोर गांव, मोर तरिया” के माध्यम से गांवों में जल संरचनाओं का विस्तार करते हुए जल सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जो आने वाले वर्षों में ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण की मजबूत नींव साबित होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.