जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए विक्रम मंडावी ने सीएम को लिखा पत्र
Updated on
30-06-2026 04:32 PM
बीजापुर। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा है कि बस्तर संभाग आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और बीजापुर जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र था। जिसके चलते बस्तर संभाग के जेलों में नक्सलियों के नाम पर कई गरीब, निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों को जेल भेजा गया है और ये लोग कई वर्षों से जेल में बंद है। आदिवासी ग्रामीण कम पढ़े-लिखे होने और आर्थिक पारेशानी के कारण न्यायालय तक नही जा पाते हैं जिससे जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी रिहा नही हो पाते है। विधायक मंडावी ने अपने पत्र में आगे कहा है कि वर्तमान में बस्तर नक्सल मुक्त हो चुका है। हथियार बंद आत्मसर्मपण नक्सलियों को भी पुनर्वास नीति के तहत् सरकार ने माफी दिया है, तो जो निर्दोष आदिवासी नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद है उन्हें भी माफी देते हुए जेल से रिहा किया जाये।
बीजापुर। जिला प्रशासन की जनसरोकार आधारित पहल के तहत कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मीणा…
बीजापुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम उल्लूर निवासी सदाशिव कुरगुड़ ने…
भिलाई। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस आवासों के पास रिक्त भूमि पर सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।आज सरदार वल्लभ भाई…
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगलवार से जनसंपर्क अभियान…
बसना। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में व्यापक स्वच्छता अभियान…
रायपुर/महासमुंद। प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि विभाग ने रायपुर और महासमुंद जिलों में कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की…
सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित हो रहे जुए के…
रायगढ़, रायगढ़ में हाथियों ने कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचाया। रात के समय ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे, तभी जंगल से निकले दो हाथी अलोला गांव की बस्ती…