RCB की जीत पर विजय माल्या की खुशी का ठिकाना नहीं, MI को हराने के बाद कहा- खिलाड़ियों ने मुंबई में दहाड़ मारी

Updated on 13-04-2026 01:08 PM
मुंबई: आईपीएल 2026 के एक और रोमांचक मुकाबले में आरसीबी की टीम ने जीत हासिल की। आरसीबी ने घर में घुसकर मुंबई की टीम को वानखेड़े स्टेडियम में 18 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस आरसीबी की इस धमाकेदार जीत ने टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या को भी गदगद कर दिया है। माल्या ने सोशल मीडिया पर इस जीत का जश्न मनाते हुए टीम की जमकर तारीफ की। माल्या इस पूरे ही सीजन में अबतक आरसीबी के मैचों के बाद प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए हैं।

विजय माल्या ने जाहिर की खुशी

विजय माल्या ने ट्वीट करते हुए आरसीबी के खिलाड़ियों को इस जीत के बाद शेर कहा है। उन्होंने आरसीबी की इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ' RCB नम्मा सिम्हागलु (हमारे शेर)। बेंगलुरु के इन शेरों ने आज मुंबई के घर में बल्ले और गेंद दोनों से अपनी दहाड़ सुनाई है और एक शानदार जीत दर्ज की है।'

आरसीबी के मैचों पर करते रहते हैं टिप्पणी

भारत छोड़ चुके और फिलहाल इंग्लैंड में रह रहे विजय माल्या भले ही कानूनी पचड़ों में फंसे हों लेकिन आरसीबी के प्रति उनका लगाव कम नहीं हुआ है। लोन डिफॉल्ट और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के चलते साल 2019 में उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था। इन तमाम विवादों और भारत से दूर होने के बावजूद माल्या अक्सर आरसीबी के बड़े मुकाबलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं।

आरसीबी के बल्लेबाजों ने मुंबई को धोया

मैच की बात करें तो बेंगलुरु ने वानखेड़े की पिच पर शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। फिल साल्ट ने पावरप्ले में ही मुंबई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए टीम को तूफानी शुरुआत दी। इसके बाद रन मशीन विराट कोहली ने एक सधी हुई अर्धशतकीय पारी खेलकर पारी को स्थिरता दी। अंत में रजत पाटीदार की आतिशी बल्लेबाजी ने स्कोर को रॉकेट की रफ्तार दी जिसकी बदौलत आरसीबी ने बोर्ड पर 240 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया।

मुंबई की टीम टारगेट से पीछे रह गई

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को आरसीबी के गेंदबाजों ने कभी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। सुयश शर्मा ने बीच के ओवरों में मुंबई के सेट बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। वहीं, क्रुणाल पंड्या ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से रनों की रफ्तार पर लगाम लगाए रखी। हालांकि, अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने 71 रनों की तूफानी पारी खेलकर हार के अंतर को कम करने की कोशिश जरूर की लेकिन बेंगलुरु की जीत अब पक्की हो चुकी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम…
 06 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक है, क्योंकि आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक मुकाबले…
 06 June 2026
नई दिल्ली: जापान के काकामिगाहारा में खेली जा रही महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया…
 06 June 2026
मुल्लांपुर: मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भले ही इस मैच…
 05 June 2026
नई दिल्ली: रूस की टेनिस खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को 6-1, 6-3 से हराकर अपने पहले महिला एकल ग्रैंडस्लैम फाइनल में…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को पुरुष टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव को हटाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान बनना तय, इसका ऐलान…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भिड़ने वाली है। यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल का हिस्सा नहीं…
 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
Advt.