विजय देवरकोंडा का घर दुल्हन की तरह सजा, रश्मिका मंदाना संग शादी के निमंत्रण बॉक्स में क्या सब
Updated on
19-02-2026 02:02 PM
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने भले अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी कन्फर्म न किया हो लेकिन अब चर्चा इनकी शादी की है। मजेदार ये है कि विजय देवरकोंडा का आलीशान घर दु्लहन की तरह सज चुका है, जहां हर तरफ लाइटें नजर आ रही हैं।
विजय के हैदराबाद स्थित जुबली हिल्स वाला घर इस वक्त रोशनी से जगमगा उठा है। सोशल मीडिया पर उनके घर की कुछ झलकियां सामने आई हैं। चर्चा है कि दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यहां बता दें कि दोनों की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से ये खबरें रही हैं कि दोनों उदयपुर में शादी रचाने वाले हैं।
उदयपुर में थी विजय और रश्मिका की शादी की चर्चा
उदयपुर के एक भव्य पैलेस में निजी समारोह आयोजित करने की खबर आई थी। हालांकि, इस बारे में न तो विजय देवरकोंडा ने और न ही रश्मिका या फिर उनके परिवार वालों ने भी कोई बयान जारी नहीं किया है।
कपल की शादी का इन्विटेशन कार्ड
इनकी शादी की अफवाहों को और हवा देते हुए, कथित कपल की शादी का इन्विटेशन कार्ड भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आ रहा है। इस इन्विटेशन कार्ड बॉक्स में कुछ गिफ्ट आइटम भी नजर आ रहे हैं। इस निमंत्रण पत्र में बताया गया है कि दोनों की सादी 26 फरवरी को हो रही है और इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा।
26 फरवरी 2026 को शादी की बात
ये इन्विटेशन कार्ड विजय देवरकोंडा की तरफ से है जिसमें लिखा गया है, 'मैं आपको एक खास खुशखबरी देने और इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने के लिए लिख रहा हूं। हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद के साथ, रश्मिका और मैं 26 फरवरी 2026 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं।'
'आपकी उपस्थिति से यह अवसर हमारे लिए और भी खास हो जाएगा'
इस कार्ड में आगे कहा गया है, 'जैसा कि हम इस नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं, हमारे एक होने का जश्न मनाते हुए और उससे जुड़ी यादें बनाते हुए , हमारे लिए उन लोगों के साथ जश्न मनाना सच में बहुत मायने रखता है जो हमारी जर्नी का हिस्सा रहे हैं। आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद से यह अवसर हमारे लिए और भी खास हो जाएगा। हम आपको हमारे विवाह समारोह में शामिल होने और हमें आशीर्वाद देने के लिए हार्दिक आमंत्रित करते हैं।'
'हम साथ मिलकर जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं'
इस मेसेज के अंत में लिखा गया है, 'हम साथ मिलकर जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं। हार्दिक शुभकामनाएं, विजय (रश्मिका और मेरी ओर से)।' हालांकि, यहां ये भी बता दें कि ये कन्फर्म नहीं है कि ये कार्ड वाकई उनकी शादी का है या फिर उनकी शादी के नाम पर कोई पेक कार्ड वायरल हो रहा है।
दोनों ने कई फिल्मों में साथ किया काम
वर्कफ्रंट की बात करें को विजय और रश्मिका दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। उन्होंने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया है और काफी समय से एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। पर्दे पर नजर आने वाली इस रोमांटिक जोड़े के रोमांस की चर्चा पर्दे के पीछे भी खूब रही है। कई बार दोनों के छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जाने की खबरें रहीं। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत अक्सर उनके रिश्ते की अफवाहों को हवा देती रही है।
रश्मिका ने पहले भी की थी सगाई
हालांकि, यहां ये भी बता दें कि दोनों हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त बताते रहे हैं। वहीं ये भी बता दें कि रश्मिका पहले रक्षित शेट्टी के साथ शादी रचाने वाली थीं। फिल्म 'किरिक पार्टी' की शूटिंग के दौरान रश्मिका मंदाना ने अपने को-स्टार को डेट करना शुरू किया था और 3 जुलाई 2017 को रश्मिका के होमटाउन विराजपेट में दोनों ने सगाई कर ली था। हालांकि, जल्द ही उन्हें गलती का एहसास हुआ और सितंबर 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से सगाई तोड़ दी।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…