विद्युत जामवाल ने याद दिलाई भगवद गीता, कुणाल कामरा को किया सपोर्ट, 'जहर घोलने वाले' KRK पर सबकी चुप्पी पर भड़के
Updated on
31-03-2025 02:09 PM
बॉलीवुड के एक्शन स्टार और यंग जेनरेशन के फेरवरेट विद्युत जामवाल अपनी संजीदगी के लिए काफी मशहूर हैं। वह दो टूक शब्दों में अपनी बात रखते हैं। विद्युत ने एक वीडियो पोस्ट कर कॉमेडियन कुणाल कामरा का सपोर्ट किया है, जो मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो में हाल के एक स्टैंड-अप शो 'नया भारत' को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना, उनपर कटाक्ष करते हुए उन्हें 'गद्दार' कहा। लेकिन विद्युत जामवाल इससे खासे नाराज हैं। उन्होंने लगे हाथ समाज को आईना दिखाते हुए कमाल आर खान (KRK) के कुछ क्लिप्स दिखाए हैं और पूछा है कि 'महिलाओं के खिलाफ जहर घोलने' वाले इस शख्स पर एक्शन क्यों नहीं लिया जाता।
कुणाल कामरा पर एक के बाद एक कई FIR दर्ज हुए हैं। उनको लेकर राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। विद्युत जामवाल ने 'अभिव्यक्ति की आजादी' को लेकर हमारे समाज के दोहरे मानदंडों पर सवाल उठाया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि जो लोग कुणाल कामरा पर इतना शोर मचा रहे हैं, वो कमाल आर खान के आपत्तिजनक बयानों के लंबे इतिहास के बावजूद चुप क्यों हैं?
विद्युत जामवाल ने याद दिलाई भगवद गीता
विद्युत जामवाल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें KRK अलग-अलग एक्ट्रेसेस के बारे में अपमानजनक और यहां तक कि जाति और धर्म को लेकर सांप्रदायिक टिप्पणियां करते हुए दिख रहे हैं। इनमें बॉडी-शेमिंग, कलर-शेमिंग और भड़काऊ बयान शामिल हैं। वीडियो के साथ विद्युत जामवाल ने श्रीमद्भगवद्गीता की याद दिलाई है और एक उद्धरण शेयर किया है।
महिलाओं के खिलाफ जहर उलगने वाले KRK पर सब चुप क्यों?
वह लिखते हैं, 'गीता अध्याय 2 श्लोक 31, अर्थ - क्षत्रिय, आपको डगमगाना नहीं चाहिए, क्योंकि एक योद्धा के लिए धर्म युद्ध से अधिक शुभ कुछ भी नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'यहां एक आदमी है, जो देश के बाहर शरण ले रहा है, देश और उससे भी बदतर - हमारी महिलाओं के खिलाफ जहर उगलकर ध्यान खींच कर रहा है। कोई भी उसके इरादे पर सवाल उठाने या उसे नीचे लाने के लिए नहीं जुट रहा।'
कुणाल कामरा के विरोध पर सबको दिखाया आईना
आगे कुणाल कामरा का जिक्र करते हुए विद्युत जामवाल ने कहा, 'लेकिन हम एक स्टैंड-अप कॉमेडियन को उसके काम के कारण तीव्र भावनाओं को भड़काने के लिए फटकार लगाएंगे। क्या हम अपने देश और अपनी महिलाओं पर राजनेताओं के अधिकारों का समर्थन करते हैं?'
ऋचा चड्ढा, एकता कपूर ने किया कॉमेंट
विद्युत जामवाल के इस पोस्ट को फैंस और यहां तक कि इंडस्ट्री के दूसरे सेलिब्रिटीज का भी सपोर्ट मिला है। KRK से कानूनी लड़ाई लड़ चुकीं ऋचा चड्ढा ने कॉमेंट किया है, 'जब मैं उसे कोर्ट में घसीट सकती हूं, तो दूसरे क्यों नहीं?' इसी तरह एकता कपूर ने लिखा, 'जो लोग उसे फॉलो करते हैं, वो उसे और सक्षम बनाते हैं! आपने यह बात उठाई है, इसके लिए धन्यवाद।'
कुणाल कामरा को हाई कोर्ट ने दी अंतरिम अग्रिम जमानत
जानकारी के लिए बता दें कि इस बीच, कुणाल कामरा ने अपने खिलाफ दर्ज पहली एफआईआर के संबंध में मद्रास उच्च न्यायालय से अंतरिम अग्रिम जमानत हासिल कर ली है। हालांकि, उनकी कॉमेडी और पैरोडी को बहस जारी है।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…