स्टेज पर परफॉर्म करते हुए धम्म से गिर पड़ीं विद्या बालन, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो मजेदार है

Updated on 26-10-2024 12:29 PM
कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की फिल्म ' भूल भुलैया 3' का गाना 'आमी जे तोमर 3.0' का नया वर्जन रिलीज किया गया। इस खास मौके पर विद्या बालन औऱ माधुरी दीक्षित ने इसी गाने पर लाइव परफॉर्म भी किया। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के गाने पर परफॉर्म करते हुए विद्या का पांव साड़ी में फंसा और वो स्टेज पर गिर गईं।

हालांकि, अगले ही पल उन्होंने खुद को इस खूबसूरती से संभाला कि शायद देखने वालों को यही लगे कि ये शायद उनके इस डांस का स्टेप ही हो। हालांकि, विद्या ने खुद भी बाद में कहा कि स्टेज पर क्या गड़बड़ हो गई।

भूल भुलैया' की सीक्वल 'भूल भुलैया 3' इसी दिवाली पर


बता दें कि साल 2007 में रिलीज़ हुई फिल्म 'भूल भुलैया' की सीक्वल 'भूल भुलैया 3' इसी दिवाली पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म के लेटेस्ट गाने 'आमी जे तोमर 3.0' का लॉन्च कार्यक्रम मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में रखा गया। माधुरी के साथ परफॉर्म करते हुए विद्या स्टेज पर गिर गईं और जमीन का जाकर बैठ गईं। हालांकि, तुरंत इस पल को उन्होंने खूबसूरती से संभाला।

गिर गई लेकिन फिर आके मैंने परफॉर्म किया इनके भरोसे


हालांकि, परफॉर्मेंस के बाद विद्या ने कहा कि माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने ये भी कहा, 'एक ही फ्रेम में रहना और उनके साथ घूमना... मेरी बहन ने आज मुझसे कहा- तुम उनके जैसा बनना चाहती थी और आज तुम उनके साथ डांस कर रही हो, क्या यह इतनी बड़ी बात नहीं है? जी हां ये मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, मैं आभारी हूं। मुझे बड़ा मजा आया। आज भी देखो, गिर गई लेकिन फिर आके मैंने परफॉर्म किया इनके भरोसे।'


कुछ ने की तारीफ और कुछ ने कहा ओवरएक्टिंग


लोगों ने विद्या की काफी तारीफ की है और गिरकर जिस खूबसूरती से खुद को संभाला है उसे देखकर लोग उनके कायल हो गए हैं। वहीं कुछ कह रहे हैं कि उन्होंने ओवरएक्टिंग की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.