कुलपति, छ.ग. स्वामी तकनीकी विश्वविद्यालय के मुख्य आतिथ्य में परिचयात्मक कार्यक्रम का शुभारंभ

Updated on 30-08-2025 09:36 PM

दुर्ग। उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग में नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं के लिए 03 सप्ताह का परिचयात्मक कार्यक्रम औपचारिक रूप से माननीय कुलपति, छ.ग. स्वामी तकनीकी विश्वविद्यालय डॉ. अरूण अरोरा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने छात्र/छात्राओं को प्रेरणादायक आशीर्वचन प्रदान किये। 

कुलपति ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रथम सेमेस्टर में एनईपी सिलेबस में ऐसे विषयों को सम्मिलित किया गया है जिससे विद्यार्थी भारत की संस्कृति को जान सके। साथ ही मुख्य अतिथि ने छात्र/छात्राओं को अंतरविषयी उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी, साथ ही उन्होेेंने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में एआई का समय रहेगा, जिसके फलस्वरूप हमें अपने आप को सक्षम करना है। इसमें एक पहल यह रहेगी की उद्योग जगत से लोगों को बुलाकर सेमीनार करवाया जाये तथा इसमें तीन समस्याएं छात्रों के लिए छोड़ने के लिए कहा जाये, तत्पश्चात् छात्र उन समस्याओं का समाधान खोजें। साथ ही फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जाये ताकि शिक्षकों को भी नवीनतम तकनीकों और उद्योग की जरूरतों के बारे में जानकारी मिल सकं।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य प्रकाश कुमार पाण्डेय द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन में छात्र/छात्राओं से आज से ही अपने लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भविष्य के लिए तीन रास्ते सुझाए-उच्च शिक्षा, रोजगार और खुद का व्यवसाय। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तीसरा मार्ग कठिन जरूर है पर इससे आप और भी लोगों को रोजगार प्रदान कर पायेंगे। इस अवसर पर प्रथम सेमेस्टर के प्रभारी डॉ. रचना सिंह द्वारा संस्था की विस्तृत जानकारी एक पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदान की गयी।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रथम सेमेस्टर के इंडक्शन प्रोग्राम के आयोजन समिति के सदस्य डॉ. राखी जंघेल, व्याख्याता- अंग्रेजी, वर्षा वर्मा, व्याख्याता- रसायन डॉ. अर्चना साहू व्याख्याता- रसायन एवं कु. टिकेश्वरी साहू व्याख्याता- मेकेनिकल द्वारा किया गया। साथ ही एनएसएस प्रभारी प्रदीप राजपूत, व्याख्याता-इलेक्ट्रानिक्स, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट मनोज चंद्राकर एवं एनएसएस और एनसीसी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सीमा दिल्लीवार, व्याख्याता-अंग्रेजी द्वारा किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.