सब्जी की कीमत और रुलाएगी, मध्य प्रदेश में खराब हो रहा है प्याज
Updated on
28-06-2024 03:16 PM
नई दिल्ली: आज भले ही दिल्ली-एनसीआर में आप बारिश का मजा ले रहे हैं, लेकिन कुछ दिन पहले तक यहां गर्मी की आफत ही बरस रही थी। गर्मी का असर सब्जियों पर भी पड़ा है। इस वजह से मंडियों में सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं। आलम यह है कि पिछले साल इस सीजन में 40 से 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकने वाले शिमला मिर्च की कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। हालांकि, व्यापारियों का दावा है कि आने वाले कुछ दिनों में इसके दाम कम हो सकते हैं।
प्याज फिर हुआ महंगा
इस साल प्याज की पैदावार कम हुई है। इसके बाद इसका निर्यात खोल दिया गया है। साथ ही अब मध्य प्रदेश में प्याज खराब हो रहा है। इसका असर प्याज के दाम पर पड़ने लगा है। कारोबारियों के मुताबिक, पिछले एक महीने में प्याज के दाम में प्रति किलो 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस समय आजादपुर थोक मंडी में ही बढ़िया किस्म के प्याज का भाव 50 रुपये किलो तक चला गया है। एक महीने पहले यह 30 रुपये किलो बिक रहा था। इस समय मंडी में औसत किस्म का प्याज 22 से 36 रुपये किलो के भाव मिल रहा था।
और बढ़ सकते हैं रेट
आजादपुर सब्जी मंडी में प्याज कारोबारी श्रीकांत मिश्रा बताते हैं कि प्याज के दाम पहले कम थे, लेकिन इस बाद प्याज की पैदावार कम होने के चलते दाम में तेजी आई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में प्याज खराब हो रहे हैं। इससे दाम में और उछाल आ गया है। मंडी में अधिकतम 30 रुपये प्रति किलो थोक में बिकने वाला प्याज गुरुवार को 36 रुपये तक बिका। श्रीकांत ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में प्याज के रेट और बढ़ सकते हैं।
शिमला मिर्च सबसे महंगा
सब्जी कारोबारी अनिल मल्होत्रा ने बताया कि शिमला मिर्च सबसे ज्यादा महंगा है। इसका भाव 100 रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आने वाले कुछ दिनों में इसके दाम में कमी आ सकती है क्योंकि महाराष्ट्र से सप्लाई शुरू होने वाली है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…