वरुण धवन ने भी शेयर की दिवाली पर बेटी की तस्वीर, भगवान के सामने खड़ी लाडली को देख लोग बोले- नजर न लगे थू थू थू

Updated on 22-10-2025 02:44 PM
दिवाली के मौके पर जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बिटिया की ढेर सारी झलकियां पहली बार फैन्स से शेयर की, वहीं वरुण धवन ने भी इस खास मौके पर अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' एक्टर सोशल मीडिया पर पर्सनल लाइफ की झलकियां कम ही शेयर किया करते हैं। ऐसे में दिवाली के मौके पर उनके फैन्स के लिए ये झलक किसी ट्रीट से कम नहीं।

वरुण ने अपनी बेटी की झलक फैंस के साथ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आपको दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।' इस तस्वीर में टेबल पर सजी भगवान की मूर्तियों के सामने वरुण ने बेटी को खड़ा किया हुआ है।

वरुण ने नहीं दिखाया बिटिया का चेहरा

बता दें कि वरुण धवन भी बॉलीवुड के उन पैरेंट्स में से एक हैं जो अपने बच्चे का चेहरा पब्लिक को दिखाने से बचने की कोशिश करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी लारा की जो नई फोटो पोस्ट की है, उसमें उन्होंने अपने घर की लक्ष्मी को पकड़ रखा है। बेटी को हाथ का सहारा देकर भगवान के सामने उनकी पूजा करना सिखाते दिख रहे हैं वरुण। हालांकि, इस बार भी उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है बल्कि बैक से ये तस्वीर ली गई है। इस तस्वीर से वरुण धवन की एक केयरिंग पापा वाली झलक साफ-साफ दिख रही है

लोगों ने कहा- इंटरनेट पर आज की सबसे बेहतरीन तस्वीर

वरुण के इस पोस्ट पर लगातार फैंस अब बेटी लारा का चेहरा दिखाने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह, बेहतरीन पोस्ट, वरुण सर, प्लीज लारा के चेहरे की फोटो दिखाएं, हम सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' एक ने कहा- इंटरनेट पर आज की सबसे बेहतरीन तस्वीर। एक यूजर ने कहा- फाइनली लारा के साथ का पोस्ट आ गया। एक और यूजर ने कहा-नजर न लगे थू थू थू।

दीपिका पादुकोण से हो रही उनकी बेटी की तुलना

उनके अलावा, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, और सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने भी अपने बच्चों के चेहरे नहीं दिखाए हैं। ये सभी स्टार बच्चों की झलकियां को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं लेकिन पूरा चेहरा दिखाने से बचते हैं। वहीं दिवाली पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेटी की कई खूबसूरत झलकियां शेयर की। बिटिया का चेहरा देखकर लोग उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से कर रहे हैं।

वरुण धवन की हालिया रिलीज फिल्म

अब वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की हालिया रिलीज फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' सिनेमाघरों में ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा रोहित श्रॉफ, जाह्नवी कपूर और सान्या मल्होत्रा भी हैं। फिल्म एक लव स्टोरी है, जिसमें वरुण और जाह्नवी कपूर दोनों अपने 'एक्स' से बदला लेने के लिए प्यार का नाटक करते हैं और असल में प्यार में पड़ जाते हैं। फिल्म को शशांक खेतान ने निर्देशित किया है और फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। ये फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के बेहद करीब है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
 27 April 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और…
 27 April 2026
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर  जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की…
 27 April 2026
दुर्ग। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर…
 27 April 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम…
 27 April 2026
सूरजपुर।  श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दिशानिर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर…
 27 April 2026
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…
Advt.