राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर हायर सेकेण्डरी स्कूल मुरडोंगरी में विभिन्न प्रतियोगिताएं

Updated on 24-08-2024 04:52 PM
कांकेर। हायर सेकेण्डरी स्कूल मुरडोंगरी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चंद्रयान 3 मून मिशन से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई क्विज प्रतियोगिता में प्रथम मिथलेश दुग्गा, द्वितीय गरिमा चैहान, तृतीय देविका जैन और पूनम चैहान रही। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम मिथलेश दुग्गा, द्वितीय पूनम चैहान और तृतीय अमन उईके रहे। पोस्टर निर्माण में प्रथम विक्की कुंजाम रहा।

भाषण के प्रतिभागी अनुराग चैहान, पूनम कोडोपी, प्रियंका कोड़ोपी, आरती कुंजाम, देविका जैन, मिथलेश दुग्गा रहीं। विज्ञान क्लब की छात्राओं समीक्षा कोड़ोपी, सानिया कांगे, रागिनी सिन्हा, लियांशी राजपूत द्वारा विज्ञान पहेली का आयोजन किया गया जिसमें 80 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ मंडावी तथा विशिष्ट अतिथि मनोज नेताम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्राचार्य हरीश कुमार साहू द्वारा सभी बच्चों को विभिन्न भगौलिक घटनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पुष्पांजलि ठाकुर द्वारा करते हुए अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि तथा अंतरिक्ष दिवस मनाने के उद्देश्य बताया गया। आभार व्यक्त व्याख्याता भगवती साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी 203 विद्यार्थियों को एन सी ई आर टी के पोर्टल यू ट्यूब में उपलब्ध चंद्रयान की सफल यात्रा का वीडियो आई टी विषय शिक्षक प्रवीण बंजारे द्वारा दिखाते हुए रॉकेट लॉन्चिंग के प्रोसेसिंग सिस्टम और रॉकेट के पार्ट्स की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में व्याख्याता नरेन्द्र दुग्गे, मनीष मंडावी, दिनेश सिन्हा, पूजा साहू एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.