वंदे भारत ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री! इस रूट पर 80% सीटें खाली, कुछ दिन पहले हुई थी शुरुआत

Updated on 25-09-2024 12:11 PM
नई दिल्ली: तेलंगाना में कुछ दिन पहले शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन को यात्री नहीं मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि यह ट्रेन लगभग खाली डिब्बों के साथ चल रही है। यह ट्रेन सिकंदराबाद-नागपुर रूट पर चलती है। अभी इस ट्रेन में इसकी क्षमता के मुकाबले सिर्फ 20 फीसदी यात्री ही सफर कर रहे हैं। यानी यह ट्रेन 80 फीसदी से ज्यादा खाली सीटों के साथ चल रही है। इस ट्रेन को यात्री न मिल पाने के कारण के कारण रेल अधिकारी भी हैरान हैं। यह तेलंगाना में 5वीं वंदे भारत ट्रेन है। इसके उलट नजदीकी शहरों तक चलने वाली दूसरे वंदे भारत ट्रेन को काफी संख्या में यात्री मिल रहे हैं। ये ट्रेन यात्रियों की 100 फीसदी क्षमता के साथ चल रही हैं।

कैसी रही यात्रियों की संख्या?


रविवार को ट्रेन संख्या (20102) सिकंदराबाद से नागपुर के लिए चली थी। इस ट्रेन के रवाना होने से कुछ देर पहले तक 1200 से ज्यादा सीटें खाली थीं, जबकि ट्रेन की कुल क्षमता 1440 सीटों की है। इसके अलावा दो एग्जीक्यूटिव क्लास कोच, जिनमें कुल 88 सीटें हैं, इनमें 10 से भी कम यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया था।

सिकंदराबाद-नागपुर मार्ग पर इस वंदे भारत ट्रेन को 16 सितंबर को शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र को रामागुंडम, काजीपेट और सिकंदराबाद के औद्योगिक केंद्रों से जोड़ना था ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को इसका ज्यादा लाभ मिले। साथ ही इन क्षेत्रों के बीच व्यापारिक संबंधों को सुविधाजनक बनाना भी था।

दूसरे शहरों को भरपूर मिल रहे यात्री


बेंगलुरु, चेन्नई और विशाखापत्तनम तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में काफी संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं। इन ट्रेनों में ऑक्यूपेंसी दर 90 फीसदी से 100 फीसदी तक है। इसके अलावा, सोमवार को विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस के टिकट वेटिंग लिस्ट में थे, जिससे इन ट्रेनों की मांग और भी बढ़ गई।

...तो कम कर दिए जाएंगे कोच


रेलवे अधिकारियों के अनुसार अगर इस रूट (सिकंदराबाद-नागपुर) पर यात्रियों की संख्या कम रही तो इस ट्रेन के कोच की संख्या कम की जा सकती है। इस इस ट्रेन में 20 कोच हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन कोच की संख्या घटाकर 8 हो सकती है। इससे सीटों की संख्या 500 से ज्यादा कम हो जाएंगी।

वंदे भारत सिकंदराबाद-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस यह दूरी 7.15 घंटे में तय करती है। ट्रेन में दो एग्जीक्यूटिव क्लास कोच और 18 चेयर कार कोच हैं जो पूरी तरह से वातानुकूलित हैं। इनमें यात्रियों के बैठने की क्षमता 1440 है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में काजीपेट, रामागुंडम, बल्हारशाह, चंद्रपुर और सेवाग्राम में रुकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.