कनाडा में मंदिर और गुरुद्वारे में तोड़फोड़:सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश

Updated on 26-04-2025 01:14 PM

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों - लक्ष्मी नारायण मंदिर (सरे) और रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा (वैंकूवर) में 19 अप्रैल की सुबह-सुबह तोड़फोड़ की गई। ये घटनाएं सुबह करीब 3 बजे हुईं। अब सरे पुलिस सेवा (एसपीएस) और वैंकूवर पुलिस विभाग (वीपीडी) ने इन घटनाओं को अंजाम देने वालों की सीसीटीवी तस्वीरें जारी की हैं।

स्थानीय पुलिस ने जनता से अपील की है कि इस मामले से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी उन्हें तुरंत दी जाए। खास तौर पर यह घटना 19 अप्रैल को हुई, जब बैसाखी के मौके पर स्थानीय इलाकों में बड़ी संख्या में नगर कीर्तन निकाले जाने थे। साफ है कि इस घटना को अंजाम देकर कनाडा में बसे हिंदू और सिख समुदाय के बीच सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश की गई।

संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस ने मांगी सहायता

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर लगे सुरक्षा कैमरों में संदिग्धों को एक सफेद पिकअप ट्रक में आते हुए देखा गया है। अब इन संदिग्धों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी गई हैं ताकि लोगों की सहायता से उनकी पहचान की जा सके।

सरे पुलिस ने कहा है कि यह एक गंभीर आपराधिक कृत्य है और इसकी जांच उच्च प्राथमिकता पर की जा रही है। वहीं वैंकूवर पुलिस विभाग ने भी इसे एक संभावित नफरत से प्रेरित घटना मानते हुए हर कोण से जांच शुरू कर दी है।

समुदाय में फैली चिंता

इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू और सिख समुदायों में गहरी चिंता और आक्रोश देखा गया है। लक्ष्मी नारायण मंदिर और रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा दोनों ही समुदाय के बीच श्रद्धा और सेवा के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं। धार्मिक स्थलों पर इस तरह की तोड़फोड़ को लेकर विभिन्न संगठनों और नेताओं ने कड़ी निंदा की है।

पुलिस की अपील

SPS और VPD ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी है, जैसे कि संदिग्धों की पहचान, वाहन की जानकारी या कोई वीडियो फुटेज, तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करे। जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और जांच में मदद करने वालों की पहचान सुरक्षित रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.