रविंद्र जडेजा की गेंदों पर वैभव सूर्यवंशी टूट पड़े, झन्नाटेदार शॉट्स का वीडियो छाया, जानें कौन जीता
Updated on
19-03-2026 12:55 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर दिया है। आईपीएल के 19वें एडिशन के शुरू होने में अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है।
वहीं आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स भी जयपुर में अपनी प्रैक्टिस शुरू कर चुकी है। प्रैक्टिस के दौरान दिग्गज रविंद्र जडेजा और युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी का आमना-सामना हुआ, जिसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है।
प्रैक्टिस में हुआ जडेजा और सूर्वयवंशी का आमना-सामना
राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफीशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रविंद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी एक दूसरे के आमने-सामने होते हैं। जडेजा के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी कुछ अच्छे शॉट्स लगाते हैं। वहीं एक गेंद पर जडेजा के रिएक्शन से लगता है कि उन्होंने वैभव को कैच आउट करवा दिया। हालांकि दोनों में से किसने बाजी मारी यह कहना मुश्किल है, क्योंकि इसकी जानकारी आरआर ने भी नहीं दी और वीडियो में भी ऐसा कुछ नहीं बताया गया। लेकिन दोनों खिलाड़ी अच्छे टच में लग रहे थे।
रविंद्र जडेजा की हुई घर वापसी
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की अब राजस्थान रॉयल्स में 17 के लंबे समय के बाद घर वापसी हुई है। जडेजा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में राजस्थान रॉयल्स के साथ ही की थी। 2008 और 2009 का सीजन जडेजा राजस्थान के लिए खेले थे। इसके बाद 2011 में उन्होंने कोच्चि टस्कर्स केरल का प्रतिनिधित्व किया। फिर 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े। रविंद्र जडेजा ने 12 साल सीएसके के लिए आईपीएल में खेला। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले वह राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड हो गए।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…