आवारा कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी अभियान में आई तेजी, विभिन्न वार्डों में नियमित कार्रवाई जारी

Updated on 06-07-2026 12:51 PM

सूरजपुर। नगर पालिका परिषद, सूरजपुर द्वारा शहर में आवारा (सड़क पर रहने वाले) कुत्तों के रेबीज़ रोधी टीकाकरण एवं नसबंदी (एनिमल ब्रथ कन्ट्रोल) अभियान को तेज गति से संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आवारा कुत्तों की संख्या का वैज्ञानिक एवं मानवीय तरीके से नियंत्रण करना, रेबीज़ जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम करना तथा आम नागरिकों एवं पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षित टीम द्वारा आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण, रेबीज़ रोधी टीकाकरण एवं नसबंदी की जा रही है। ऑपरेशन के पश्चात आवश्यक देखभाल एवं स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करने के उपरांत उन्हें पुनः उसी क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया जा रहा है।

कलेक्टर रेना जमील ने अभियान को प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शहर में आवारा कुत्तों से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उनके निर्देशन में नगर पालिका परिषद द्वारा अभियान में तेजी लाते हुए विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है।

नगर पालिका परिषद, सूरजपुर द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि अभियान के दौरान संबंधित टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की अधिक संख्या अथवा उनसे संबंधित किसी समस्या की स्थिति में इसकी सूचना नगर पालिका परिषद को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
जगदलपुर, बस्तर के तीरथगढ़ जलप्रपात में कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में जाकर फंस गई। कार में सवार 4 युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों…
 06 July 2026
जगदलपुर/बस्तर, छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप से 215 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1.07 करोड़ रुपए है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी…
 06 July 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़ी सेव फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की शाखा में महिलाओं के लोन की रकम में वित्तीय अनियमितता सामने आई है।…
 06 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में गैर-मुस्लिम से निकाह की प्रक्रिया को लेकर नए नियम लागू किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने निकाह व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और कथित "लव जिहाद" जैसे…
 06 July 2026
सूरजपुर। सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील ने आज रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उद्योग विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिले में कार्यरत संबंधित एजेंसियों की बैठक लेकर जिले में स्वरोजगार एवं उद्यमिता…
 06 July 2026
बालोद, कहते हैं कि अगर की नीतियां सही और योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर हो, तो उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक जरूर पहुँचता है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण जिले के ग्राम सोहपुर…
 06 July 2026
बालोद। शासन की किसान हितैषी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों के मेल ने राज्य के अन्नदाताओं के जीवन में समृद्धि का एक नया अध्याय लिखना शुरू कर दिया है। बालोद…
 06 July 2026
बैकुण्ठपुर।   कोरिया जिले में भी अब मानसून ने अपना रंग दिखाना आरंभ कर दिया है। जिले में बीते तीन चार दिनो से रूक रूक कर हो रही तेज बारिश के बीच…
 06 July 2026
बालोद।  बालोद जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में पुलिस अभिरक्षा में रखी गई एक महिला बालोद कोतवाली…
Advt.