वेनेजुएला पर हमला करने वाला अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर ईरान की तरफ रवाना, ट्रंप ने कहा- सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छा

Updated on 14-02-2026 01:45 PM
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने अपना दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भी ईरान की तरफ रवाना कर दिया है। इससे पहले USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर, पिछले महीने ही अरब सागर में ईरान के करीब पहुंच चुका है। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि "ईरान की लीडरशिप में बदलाव जरूरी हो सकता है", इसके साथ ही उन्होंने इस इलाके में अमेरिकी मिलिट्री की तैनाती बढ़ाने की भी पुष्टि की है। उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में सैनिकों से मिलने के बाद रिपोर्टरों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, कि तेहरान में सत्ता में बदलाव "सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है" क्योंकि उनका प्रशासन, मिलिट्री एक्शन लेने पर सोच रहा है।

वहीं, ईरान के इस्लामिक मौलवी लीडरशिप को हटाने के लिए दबाव डालने के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, "ऐसा लगता है कि यह सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है।" ट्रंप का ये बयान उस वक्त आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच कम से कम दो बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन न्यूक्लियर हथियारों और मिसाइलों को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच वाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की है, जिसनें ईराम पर हमला करने को लेकर बात की गई है।
डोनाल्ड ट्रंप क्या ईरान पर हमले का आदेश देंगे
अमेरिका ने मिडिल ईस्ट से लेकर अरब सागर तक में चप्पे चप्पे पर युद्धपोत और अन्य हथियार तैनात कर दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के मौलवी शासन का जिक्र करते हुए कहा कि "47 वर्षों से, वे बात कर रहे हैं और बात कर रहे हैं। इस बीच, जब वे बात कर रहे थे तो हमने कई लोगों की जान गंवा दी।" उन्होंने क्षेत्र में संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि "लोगों के पैर उड़ गये, हाथ उड़ गये, सिर उड़ गये, चेहरे उड़ गये और हम लंबे समय ऐसा (बात) ही कर रहे हैं।" वहीं, संभावित सत्ता परिवर्तन के बाद ईरान का उत्तराधिकारी कौन होगा, इसको लेकर ट्रंप ने कोई एक नाम बताने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि 'वहां लोग हैं।'वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के एक और एयरक्राफ्ट कैरियर के पश्चिम एशिया की तरफ रवाना होने की पुष्टि की है। उन्होंने वाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि "यदि हम कोई सौदा नहीं करते हैं, तो हमें इसकी आवश्यकता होगी।" उन्होंने कहा कि "यह बहुत जल्द ही रवाना हो जाएगा। हमारे पास वहां एक है (अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर) जो अभी आया है। अगर हमें इसकी आवश्यकता होगी तो हम इसे तैयार रखेंगे, यह एक बहुत बड़ी ताकत है।" हालांकि ट्रंप ने किसी तत्काल सैन्य कार्रवाई की घोषणा नहीं की लेकिन संकेत दिया कि यदि कूटनीति नाकाम होती है तो वाशिंगटन तनाव बढ़ाने के लिए तैयार है।
अमेरिका ने USS Gerald R Ford को ईरान की तरफ भेजा
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने USS गेराल्ड आर फोर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर को पश्चिम एशिया की तरह रवाना किया है, जो परमाणु ऊर्जा से संचालित कैरियर है। इसे दुनिया का सबसे विशालकाय एयरक्राफ्ट कैरियर माना जाता है और ये कैरेबियन सागर से पश्चिम एशिया की तरफ रवाना हुआ है। ये अब्राहम लिंकन को अरब सागर में ज्वाइन करेगा, जो पहले ही चार युद्धपोत के साथ ऑपरेट कर रहे हैं। गेराल्ड फोर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर पिछले करीब 7-8 महीनों से कैरियन सागर में था, जब अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया था। उस वक्त अमेरिका ने वेनेजुएला भी सत्ता परिवर्तन कर दिया था और देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अगवा कर लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.