उर्वशी रौतेला ने कहा- मैं केट मिडलटन से मिली... तो उड़ी खिल्ली, लोग बोले- देखने और मिलने में फर्क होता है दीदी!
Updated on
15-07-2025 12:31 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला छाई हुई हैं। उन्होंने हाल ही में विंबलडन 2025 में अपने बैग से बंधी चार लाबूबू डॉल्स के साथ पोज दिया तो चर्चा में आ गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर कीं। एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें मैदान में वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन दिख रही हैं। उर्वशी ने दूर से उनका वीडियो बनाया था। पर जब उन्होंने दावा किया कि वो केट से मिली हैं तो यूजर्स ने उन्हें जमकर लताड़ा और कहा कि मिलने और देखने में फर्क होता है दीदी!
उर्वशी रौतेला ने लिखा था, 'केट मिडलटन से मिलकर बहुत सम्मानित महसूस हुआ।' ये पढ़कर यूजर्स तुरंत कॉमेंट्स करने लगे और उनका मजाक उड़ाने लगे। उन्होंने लिखा कि किसी से मिलने और उन्हें दूर से देखने में अंतर है। कुछ ने इस तरह से पोस्ट लिखने के लिए उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ भी की। 'डाकू महाराज' एक्ट्रेस ने लिखा था, 'वेल्स की राजकुमारी #केटमिडलटन आपसे मिलना वाकई सम्मान की बात है। आपसे मिलना दिव्य खुशी है। विंबलडन 2025 फाइनल!'
यूजर्स ने उर्वशी को जमकर लताड़ा
एक ने कॉमेंट किया, 'बिना किसी एनकाउंटर (मुलाकात) के भी इतना साहसी कैप्शन लिखने का आत्मविश्वास। आप पर गर्व है!!' एक और ने खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, 'उर्वशी रौतेला, जिनकी फिल्म डाकू महाराज ने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ का आंकड़ा पार किया और जिनके नाम पर उत्तराखंड में एक मंदिर है, सफेद गाउन और चार लाबूबू डॉल्स वाले पर्स में विंबलडन देखने वाली दुनिया की पहली महिला बनकर इतिहास रच रही हैं। साउथ एशिया के लिए गौरव का क्षण।' तीसरे ने लताड़ा, 'किसी को देखने और उससे मिलने में फर्क होता है दीदी।' एक और ने मजाक उड़ाते हुए कहा, 'लंबी दूरी के जरिए राजकुमारी से मिलने वाली पहली महिला।'
'डाकू महाराज' में नजर आई थीं उर्वशी
फिल्मों की बात करें तो उर्वशी को पिछली बार नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म 'डाकू महाराज' में देखा गया था। इसमें बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल, श्रद्धा श्रीनाथ, ऋषि, चांदनी चौधरी, उर्वशी रौतेला और प्रदीप रावत भी हैं।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…