विधायक रिकेश सेन की अनूठी पहल

Updated on 06-12-2025 12:02 PM

भिलाई नगर।  वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा में मिनरल वाटर फैक्ट्री शुरू करने की पहल की है। जहां से धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में लगने वाले पेयजल की नि:शुल्क पेटियां लोगों को उपलब्ध होगी। मिनरल वाटर कांच की छोटी बोतल में 200 मिली,कांच की बड़ी बोतल में 1 लीटर और प्लास्टिक की बड़ी-छोटी बोतलों में लोगों तक आवश्यकता अनुसार पहुंचाया जाएगा। जिस पर रिकेश सेन एमएलए अंकित होगा।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि, वैशाली नगर विधानसभा में गणेश-दुर्गोत्सव सहित अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आयोजकों को एक बड़ी राशि टेंट और बैठक व्यवस्था के लिए हमेशा खर्च करनी पड़ती थी। वैशाली नगर विधानसभा में ऐसे सभी आयोजनों को सूचीबद्ध कर उन्होंने सभी के लिए डोम शेड व मंच की व्यवस्था पिछले दो वर्ष के कार्यकाल में प्राथमिकता के आधार पर की है।

वैशाली नगर विधानसभा में लगेगी फैक्ट्री

इसी तरह वैशाली नगर विधानसभा में होने वाले धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में भंडारा, खान-पान के दौरान स्वच्छ और स्वास्थ्यकर मिनरल वाटर पर बड़ी राशि का खर्च होता है। निर्धन परिवार अपने मांगलिक आयोजनों में पानी के लिए टैंकर आदि की व्यवस्था में संतुष्ट नहीं होते। सामाजिक परिवेश अनुरूप उन्हें भी व्यवस्था में एक बड़ी राशि खर्च करनी पड़ती है। इसलिए वैशाली नगर विधानसभा में मिनरल वाटर की फैक्ट्री प्रारंभ करने की पहल की जा रही है जहां से क्षेत्रवासियों के आयोजनों में नि:शुल्क मिनरल वाटर दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.