दुर्ग साहू समाज के परिचय सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री

Updated on 18-11-2024 12:37 PM

दुर्ग । दुर्ग में साहू समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया जिसमें ं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 32 बंगला स्थित पूर्व सांसद स्व ताराचंद साहू के निवास पहुंच कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा करते हुए शराब और मनपसंद ऐप पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला है। शराब पर सवाल खड़े करने वाले भूपेश बघेल यह बताएं कि उनके कार्यकाल में कोयला घोटाला, शराब घोटाला, रेत घोटाला और उन्होंने तो हमारे महादेव को नहीं छोड़ा, महादेव सट्टा ऐप करने वाले भूपेश बघेल यह प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हैं, वो अपने गिरेबान में झांक कर देखें।

पांच साल उन्होंने घोटाले की ही सरकार चलाई इसलिए जनता ने उन्हें विपक्ष में धकेल दिया। छत्तीसगढ़, छत्तीसगढिय़ा संस्कृति के बहाने छत्तीसगढ़ को लूटने का काम भूपेश बघेल ने किया है। इस दौरान तोखन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विष्णुदेव की सरकार के द्वारा मोदी की एक एक गारंटी को पूरी किया गया है और आगे भी पूरी की जाएगी। छत्तीसगढ़ में 3100 रूपये क्विंटल की दर से धान खरीदी की जाएगी, कोई परेशानी नहीं होगी, सब पर सरकार की नजर है। जो जो हमारे मेनिफेस्टो, हमारे संकल्प पत्र में हैं उन सभी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज दुर्ग में साहू समाज के द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम है, साहू समाज के द्वारा रचनात्मक कार्य हमेशा किए जाते रहे हैं।

युवक युवती परिचय सम्मेलन में जो विवाह योग्य हमारे बेटा बेटी हैं, उनका संबंध जुड़े इसके लिए कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के संबंध में मैं यहां पर आया हूं। स्वर्गीय ताराचंद साहू हमारे समाज के गौरव हैं, उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए उनके पुत्र के निवास में मैं आया। कहा झारखण्ड में बनेगी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार श्री साहू ने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी क्योंकि पांच साल तक हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा वहां की जनता को ठगा गया है, सब लोग परेशान हैं। विकास का कोई काम हुआ नहीं है। सारे झूठे वायदे करके ये सत्ता में आ गए थे और उन्हें जनता समझ चुकी है। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी कोई संशय इस पर नहीं है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.