सेंट-जेवियर्स स्कूल के सामने संचालित यूनिफॉर्म दुकान सील

Updated on 23-05-2026 01:10 PM
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों में यूनिफॉर्म और किताबों की खरीदी को लेकर पेरेंट्स पर बनाए जा रहे दबाव के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। शुक्रवार को व्यापार विहार स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के खिलाफ शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने जांच कर स्कूल के सामने संचालित यूनिफॉर्म दुकान को सील कर दिया।

जांच में दुकान से स्कूल टैग लगी यूनिफॉर्म और किताबें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। बता दें कि जिले में ऐसे दर्जनों स्कूल हैं, जहां प्रबंधन इस तरह से अभिभावकों से मनमानी फीस वसूली के साथ ही यूनिफार्म और किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाते हैं।

इस स्कूल के अभिभावकों ने शिकायत की थी कि प्रबंधन उन्हें एक तय दुकान से ही यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहा है। यह मामला कलेक्टर संजय अग्रवाल तक पहुंचा, तब उन्होंने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर छापेमारी

जिसके बाद डीईओ विजय कुमार टांडे ने टीम गठित कर स्कूल में दबिश दी। जांच टीम में डीईओ विजय कुमार टांडे, प्राचार्य चंद्रभान सिंह ठाकुर और समग्र शिक्षा के एपीसी रोहित भांगे शामिल थे। टीम ने स्कूल के सामने संचालित साई इंटरप्राइजेज की जांच की, जहां स्कूल की आधिकारिक टैग लगी यूनिफॉर्म और किताबें मिलीं। शिकायत सही पाए जाने पर दुकान को सील कर दिया गया है।

स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी निजी स्कूल द्वारा अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताब या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। नियम उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।

स्कूल से जुड़ा दुकान का नेटवर्क

इस कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक को बुलाने पर उसने दावा किया कि दुकान पहले ही स्कूल से जुड़ी दिव्या मैडम को बेच दी गई है। दस्तावेजों की जांच में यह तथ्य सही पाया गया। इसके बाद जांच टीम को आशंका हुई कि ज्यादा मुनाफे के उद्देश्य से स्कूल प्रबंधन ने परोक्ष रूप से दुकान संचालन शुरू कराया था। अब टीम आर्थिक लेन-देन और पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है।

प्रिंसिपल ने कहा- दुकान से कोई वास्ता नहीं

सेंट जेवियर स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र हुंडल ने इस कार्रवाई के बाद प्रबंधन की तरफ से सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, जहां कार्रवाई हुई वह दुकान स्कूल के दायरे के बाहर स्थित है। उसके आसपास और 5-7 दुकानें है। इनमें से किसी भी दुकान का संचालन स्कूल प्रबंधन नहीं करता। वहां क्या-क्या बिक रहा, हमें नहीं पता है।

DEO बोले- स्कूल की मान्यता हो सकती है रद्द

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय टांडे ने कहा कि निजी स्कूलों में किताब-कॉपी या यूनिफॉर्म के लिए अभिभावकों को विवश नहीं किया जा सकता। शासन के आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। इस मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।

जिले में 562 प्राइवेट स्कूल, मनमानी रोकने बली निगरानी समिति

जिले में 562 निजी स्कूल संचाललित है। इनकी मनमानी रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने जिला स्तर पर कलेक्टर और डीईओ की निगरानी समिति बनाई है। निजी स्कूल पालकों को किसी विशेष दुकान से किताब, स्टेशनरी या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। नियम उल्लंघन पर जुर्माना और गड़बड़ी मिलने पर मान्यता रद्द हो सकती है।

इसी तरह यूनिफॉर्म कम से कम 3 साल तक नहीं बदली जा सकेगी। लेकिन, निगरानी समिति स्कूल प्रबंधन की मनमानी को नजरअंदाज करती रही है। हालांकि, यह पहला मौका है, जब दुकान सील करने की कार्रवाई गई है। वहीं, शासन के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक केवल एनसीईआरटी एसीईआरटी किताबें मान्य हैं। फीस वृद्धि सालाना 8% से ज्यादा नहीं होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.