अपनी जिम्मेदारी समझते हुए विकास के कार्यों को प्राथमिकता दें अधिकारी : सांसद

Updated on 29-08-2025 01:49 PM

कोरबा,  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि जिले के अधिकारी जनहित के कार्यो को प्राथमिकता दें और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर जिले के विकास से जुड़ी हुई कार्यां को समय पर करायें ताकि संबंधित क्षेत्र के लोग उसका लाभ उठा सकें। उन्होंने का कि जो भी महत्वपूर्ण कार्य है, उन कार्यों के संबंध में संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी सूची दें और जनता जरूरत वाले कार्यों एवं मांग को अवगत कराये। सांसद श्रीमती महंत ने लोगो को बेहतर स्वास्थ्य, बच्चों को अच्छी शिक्षा,, पेयजल उपलब्धता के लिए जल जीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से करने और दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में आवगमन के लिए बेहतर सड़क, आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता और उपस्थिति, मनरेगा के कार्यों को समय पर पूर्ण करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित करने की दिशा में सभी को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

सांसद श्रीमती महंत ने पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की। सांसद श्रीमती महंत ने कोरबा जिले में मनरेगा के कार्यों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना, जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी तथा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सक तथा मरीजों के उपचार के लिए एंबुलेंस की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सांसद ने दिए गए लक्ष्य के अनुरूप मनरेगा के कार्यो को समय पर पूर्ण करने, पीएम आवास योजना में वंचित परिवारों के नाम जोड़ने, समय पर मजदूरी भुगतान के संबंध में निर्देश दिए।  उन्होंने  बारिश में क्षतिग्रस्त हुए सड़को के मरम्मत कराने, पात्र हितग्राहियों के नाम पेंशन योजना में जोड़ने, गांव में जल उपलब्ध कराने से पूर्व स्रोत का पता लगाकर टंकी का निर्माण कार्य करने, नगर पांचायत पाली में पेयजल आपूर्ति हेतु सैला डेम एवं खदान क्षेत्र में उपलब्ध पानी का उपयोग करने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रो में दवाइयों की उपलब्धता, रेबीज, सर्पदंश के उपचार के लिए एण्टी स्नेक, घायलों और पीड़ितों की आवश्यकताओं को देखते हुए जरूरत के समय एम्बुलेंस, पोस्टमार्टम की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए गए। सांसद श्रीमती महंत ने कोरबा जिले में गंभीर दुर्घटनाओं के दौरान सिटी स्कैन और एमआरआई की आवश्यकताओं को देखते हुए जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में पीमएश्री विद्यालयों में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने, सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षक की व्यवस्था, किसानों को खाद तथा पीडीएस दुकानों में चना सहित अन्य खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  

  बैठक में सांसद श्रीमती महंत ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, ई-श्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, एकीकृत बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण, दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्कूल शिक्षा विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग, सांख्यिकी विभाग, नगर पालिक निगम, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों, डिजीटल इण्डिया, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विधायक रामपुर  फूलसिंह राठिया, विधायक पाली  तुलेश्वर सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिह कवंर,  ने जिले के विकास कार्यों में सभी की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वीकृत कार्यां को पूर्ण कराने में रूचि लेकर क्षेत्र में होने वाले कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने की बात रखी। इस दौरान प्रभारी कलेक्टर  आशुतोष पाण्डेय ने दिए गए निर्देशों का पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिले में शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन तथा डीएमएफ के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के लिये किये गये कार्यों की जानकारी दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.