स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ’हमारा शौचालय, हमारा सम्मान’ थीम पर कार्यक्रम निरंतर जारी

Updated on 29-11-2024 01:04 PM

बालोद । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर ’हमारा शौचालय, हमारा सम्मान’ थीम पर निरंतर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार 27 नवंबर को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छाग्राही दीदीयों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान डाॅ. कन्नौजे ने स्वच्छ पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए कम से कम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करें जिससे प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के बिना स्वस्थ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ पर्यावरण हेतु अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, उपसंचालक पंचायत आकाश सोनी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज देव सहित ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं स्वच्छाग्रही दीदीयों के अलावा बड़ी संख्या में  ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वच्छाग्राही दीदीयों द्वारा स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर ’हमारा शौचालय हमारा सम्मान’ थीम अंतर्गत 19 नवम्बर 2024 से 10 दिसम्बर 2024 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत 19 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक मिशन फंक्शनेलिटि अंतर्गत सामुदायिक शौचालय का रिपेयर, रिस्टोर तथा रिफाईन पर ध्यान केन्द्रित करना तथा व्यक्तिगत शौचालय व सामुदायिक शौचालय के सौंदर्याकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी तरह 05 दिसम्बर से 09 दिसम्बर तक शौचालय की क्रियाशीलता में सुधार, पेंटिंग सामुदायिक सहभागिता, बेस्ट शौचालय का आंकलन हेतु सर्वेक्षण एवं 10 दिसम्बर को अभियान का समापन, बेस्ट शौचालय को अवार्ड का वितरण किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.