ग्राम पंचायतों में उल्लास मेला का हुआ आयोजन

Updated on 29-01-2026 12:22 PM

जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती रश्मि सिंह ने बताया कि उल्लास मेला उपभोक्ता अधिकार एवं जीवन कौशल पर आधारित रहा था। उपभोक्ता अधिकार अंतर्गत सुरक्षा का अधिकार, सूचित होने का अधिकार, चुनने का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, निवारण का अधिकार, उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार तथा जीवन कौशल अंतर्गत वित्तीय विकास, जीवन कौशल, डिजिटल जीवन कौशल, कानूनी जागरूकता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कौशल, चुनावी साक्षरता पर केन्द्रित था। उल्लास मेला का मुख्य उद्देश्य नवसाक्षरों की रचनात्मकता को विकसित करना, नवसाक्षरों के आत्मविश्वास को बढ़ाना, स्वयं सीखने के लिए अवसर प्रदान करना, करके सीखने की अवधारणा की गहरी समझ विकसित करना, एक स्थान में बहुत सारी अवधारणाओं की समझ, भाषा के शब्दों में मात्राओं की बारीकियां सीखने का अवसर एवं गणित की छुटी हुई अवधारणाओं को पुन: सीखने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम में नवसाक्षरों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। नवसाक्षरों द्वारा जीवन कौशल अंतर्गत वित्तीय जीवन कौशल, डिजिटल जीवन कौशल, कानूनी जागरूकता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कौशल एवं चुनावी साक्षरता विषय पर स्टॉल लगाए गए थे। मेला में साक्षरता शिक्षा को प्रेरित करने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें रिंग फेंको वर्ण पहचानो, उंगली दौड़, पहचानों कौन, जोड़ मशीन, आओ घटाएं, मेरी घड़ी तुम्हारा समय, जोड़ी बनाओ, चित्र देखो कहानी बनाओ सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से नवसाक्षरों का उत्साहवर्धन किया गया। एफएलएन एवं टीएलएम उपयोग कर गतिविधियां की गई। मेले में क्षेत्रीय एवं ग्राम के जनप्रतिनधि ग्रामवासी, स्कूली छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक सहित प्राचार्य, प्रधान पाठक, संकुल समन्वयक की उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुशंसा अनुरूप उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के वार्ड में 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों का चिन्हांकन कर उन्हें स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा पठान-पठान कराया गया। इसके उपरांत मूल्यांकन आंकलन परीक्षा ली गई। परीक्षा में सफल शिक्षार्थियों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नोएडा नई दिल्ली द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे व्यक्ति जो किन्हीं कारणों से पढऩे-लिखने से वंचित हुए, ऐसे लोगों के लिए उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम अंतर्गत साक्षरता के विभिन्न घटकों के माध्यम से उन्हें संख्यात्मक ज्ञान, जीवन कौशल एवं दैनिक उपयोग में काम आने वाली जानकारी से अवगत कराया जा रहा है। उल्लास मेला का उद्देश्य नवसाक्षरों की रचनात्मकता को विकसित करना, नवसाक्षरों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और नवसाक्षरों को स्वयं सीखने के लिए अवसर प्रदान करना है। करके सीखने की अवधारणा एक स्थान में बहुत सारी अवधारणाओं की समझ भाषा के शब्दों में मात्राओं की बारीकियां सीखने का अवसर गणित के छूटे हुए अवधारणा को पुन: सीखने का अवसर प्रदान करना, शिक्षार्थियों असाक्षरों को कक्षा में आने के लिए प्रेरित करना है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.