वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के दो सबसे बड़े मैच विनर, बड़ा पिक्चर देख रही है बीसीसीआई

Updated on 20-11-2025 12:53 PM
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इसके खत्म होने के बाद वनडे मैचों की शुरुआत होगी। 30 नवंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला होगा। इसके बाद 3 और 6 दिसंबर को भी वनडे मैच खेले जाएंगे। इस सीीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम की जर्सी में नजर आएंगे। हालांकि टीम के दो प्रमुख खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या इस सीरीज से दूर रहेंगे।

टी20 पर रहेगा हार्दिक का फोकस

हार्दिक पंड्या एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे। वह अपनी जांघ की चोट से उबर रहे हैं। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए, वह फिलहाल सिर्फ टी20 फॉर्मेट पर ध्यान देंगे। यह फैसला खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करने और उन्हें बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार रखने की रणनीति का हिस्सा है। पीटीआई की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। हार्दिक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी मैच फिटनेस साबित करनी होगी। इसके बाद ही वह दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेल पाएंगे।
सूत्र ने बताया, 'हार्दिक अपनी जांघ की चोट से अच्छी तरह ठीक हो रहे हैं। वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिटर्न टू प्ले फॉलो रूटीन कर रहे हैं। फिलहाल जांघ की चोट से उबरने के बाद उन्हें अपना वर्कलोड बढ़ाना होगा। सीधे 50 ओवर का मैच खेलना जोखिम भरा होगा। टी20 वर्ल्ड कप तक बीसीसीआई मेडिकल टीम और हार्दिक टी20 पर ध्यान केंद्रित करेंगे।'

जसप्रीत बुमराह भी वनडे से दूर रहेंगे

इसी वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिए जाने की संभावना है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज और उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण नहीं माने जा रहे हैं। अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन होना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.