रायपुर में हेरोइन तस्करी मामले में दो दोषियों को 5-5 साल की सजा

Updated on 16-12-2025 01:33 PM

रायपुर, राजधानी रायपुर में हेरोइन की अवैध बिक्री और तस्करी के मामले में विशेष एनडीपीएस अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में महिला सहित दो आरोपियों को 5-5 साल के सश्रम कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोनों को 6-6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।दोषियों में शादिका बेगम और कश्मीर सिंह उर्फ सीरा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों कॉलेज और नौकरीपेशा युवकों को निशाना बनाकर हेरोइन बेचते थे। कश्मीर सिंह बाहरी राज्यों से हेरोइन लाता था, जबकि शादिका बेगम स्थानीय स्तर पर इसकी बिक्री करती थी।विशेष लोक अभियोजक भुवनलाल साहू ने बताया कि 25 जनवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर गुढ़ियारी पुलिस ने दुर्गा चौक, बड़ा अशोक नगर स्थित शादिका के मकान पर दबिश दी। तलाशी में 31.12 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, मोबाइल फोन और 25,500 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में शादिका ने कश्मीर सिंह से ड्रग्स लेकर बेचने की बात स्वीकार की।मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश किरण थवाईत ने कहा कि ऐसे अपराध समाज और देश के लिए घातक हैं। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और 29 के तहत दोषी ठहराया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.