शादी में गए दो भाईयों के घर लाखों की चोरी:कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोर; बच्चों का गुल्लक फोड़कर भी निकाले पैसे

Updated on 27-11-2025 12:55 PM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले के कैलाश नगर में अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी मिलाकर लगभग 1 लाख 80 हजार रुपए की चोरी की है। वारदात के वक्त घर में रहने वाले दोनों भाई परिवार सहित शादी समारोह में गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था।

अंदर जा कर देखा तो घर के सामान अस्त-व्यस्त था। बाद में पता चला कि घर में चोरी हुई है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है चोरों ने पहले कुल्हाड़ी से मेनगेट का ताला तोड़ा और फिर कमरों में रखी आलमारियों के लॉक तोड़कर कीमती सामान निकाल लिया।

चोरों ने बच्चों का गुल्लक फोड़कर भी पैसा निकाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

5 दिनों तक घर में कोई नहीं था

जानकारी के अनुसार कैलाश नगर के रहने वाले राहुल गुप्ता, जो पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में ओम परफ्यूम एंड अगरबत्ती नाम से दुकान चलाते हैं, 21 नवंबर की सुबह अपने भाई राजकुमार गुप्ता के साथ शादी में शामिल होने आरंग गए थे।

दोनों परिवार पांच दिनों तक बाहर थे। 26 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे जब वे लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो दोनों भाइयों के कमरों की आलमारियों के लॉक उखड़े हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।

दोनों भाईयों के घरों में हुई चोरी

चोरों ने दोनों भाईयों के घरों में चोरी की। राहुल गुप्ता के घर से चोरों ने 01 सोने की चैन, 01 जोड़ी छोटे सोने के ईयरटॉप्स, 01 जोड़ी बड़े सोने के ईयरटॉप्स, 01 जोड़ी सोने का झुमका, 09 चांदी के सिक्के, 02 चांदी की चैन और 40,000 रुपए नगद चोरी हुई।

वहीं राजकुमार गुप्ता के कमरे से 01 सोने की चैन, 01 जोड़ी सोने के ईयरटॉप्स, 04 नग सोने की फुल्ली, 05 जोड़ी चांदी की पायल और 80,000 रुपए नगद की चोरी हुई है।

टंगिया लेकर आए थे चोर, सीसीटीवी में दिखे दो से ज्यादा लोग

परिवार के शादी में जाने से घर पूरी तरह सूना था, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से भीतर प्रवेश कर गए। बताया जा रहा है कि चोर अपने साथ टंगिया लेकर आए थे।

आस-पास लगे सीसीटीवी में भी दो से ज्यादा संदिग्ध नजर आ रहे हैं। राहुल की शिकायत पर जामुल थाना में अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.