बैरियर तोड़कर भागे शराब तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार:रामानुजगंज जेल भेजा गया,

Updated on 07-06-2026 02:29 PM
बलरामपुर , रघुनाथनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपी अप्रैल महीने में पुलिस कार्रवाई के दौरान वाहन छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस के अनुसार, चौकी बलांगी में अपराध क्रमांक 37/26 के तहत धारा 109 एवं 124(6) बीएनएस तथा थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 38/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

बैरियर तोड़कर भागे थे तस्कर

घटना 22 अप्रैल की है। उस दिन बोलेरो वाहन क्रमांक CG-15-A-6984 में अवैध शराब लेकर मध्यप्रदेश के बैढ़न से रघुनाथनगर की ओर आ रहे चालक को तुगवा अंतरराज्यीय बैरियर पर रोकने का प्रयास किया गया था।

आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय बैरियर को टक्कर मार दी और ड्यूटी पर तैनात जवानों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश करते हुए फरार हो गया।

सूचना मिलने पर रघुनाथनगर थाना और बलांगी चौकी पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन आरोपी एक बंद पेट्रोल पंप के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो और शराब छोड़कर मौके से भाग निकला।

साइबर सेल की मदद से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक वैभव वेंकटेश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के निर्देश पर थाना पुलिस और साइबर सेल लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

तकनीकी साक्ष्यों और साइबर जांच के आधार पर मुख्य आरोपी देवनंदन उर्फ रघुनंदन कुशवाहा (25), निवासी हरदी बड़ा, थाना रघुनाथनगर को उसके ससुराल ग्राम डंडई, जिला गढ़वा (झारखंड) से हिरासत में लिया गया।

शराब भट्टी मैनेजर भी गिरफ्तार

पूछताछ में देवनंदन ने खुलासा किया कि उसने बोलेरो खरीदकर शराब तस्करी के लिए इस्तेमाल किया था। उसने बैढ़न स्थित कचनी शराब भट्टी के मैनेजर मृत्युंजय जायसवाल (29), निवासी कोटल पोखर, जिला साहिबगंज (झारखंड) से 94 हजार रुपए में शराब खरीदी थी।

आरोपी ने बताया कि शराब की खेप सूरजपुर जिले के रेवटी क्षेत्र में पहुंचाई जानी थी। पुलिस ने खुलासे के आधार पर दूसरे आरोपी मृत्युंजय जायसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

दोनों आरोपियों को 6 जून को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर रामानुजगंज जेल भेज दिया गया।

टीम की रही अहम भूमिका

पूरे मामले की जांच और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रघुनाथनगर उपनिरीक्षक धीरेंद्र तिवारी, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत तथा थाना एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
बिलासपुर , बिलासपुर में अब सड़कों पर मनमर्जी से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस 'विजिबल पुलिसिंग' के जरिए तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसने की तैयारी…
 07 June 2026
तिल्दा, रायपुर, खरोरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवगांव और अमलीतालाब क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 27 लाख की धोखाधड़ी की गई। जब इसकी जानकारी पीड़ित को लगी, तो उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक राईसमिल में आग लग गई। राईस मिल के गोदाम से निकलते धुंए को देखकर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग…
 07 June 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी…
 07 June 2026
अम्बिकापुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों…
 07 June 2026
रायपुर। मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से 10 जून तक आयोजित 10 दिवसीय विशेष 'ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर' सफलता के नए…
 06 June 2026
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के प्रभारी सचिव  अविनाश चम्पावत आज डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर…
 06 June 2026
महासमुंद। नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के तहत विशेष राष्ट्रीय एवं अर्तराष्ट्रीय दिवसों  में आयोजित होने वाले कार्यक्रम अनुसार आज विश्व पर्यावरण…
Advt.