'तुर्की' का तो हो गया इलाज, लेकिन पाकिस्तान का गहरा दोस्त 'चीन' है लाइलाज, इन आंकड़ों से समझिए

Updated on 16-05-2025 02:37 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो चुका है। इस संघर्ष में पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्की का तो हमने इलाज कर दिया है। वहां की कंपनी सेलेबी की दुकान का भी शटर डाउन हो चुका है। लेकिन पाकस्तान के सबसे गहरे दोस्त चीन का क्या? पिछले महीने भी हमने न सिर्फ सबसे ज्यादा इंपोर्ट चीन से किया बल्कि वहां से हमारा आयात 27.08 फीसदी बढ़ा है।

क्या बता रहा है ट्रेड डेटा

कल ही भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने अप्रैल 2025 के लिए आयात-निर्यात के आंकड़े (Trade Data) जारी किए। इन आंकड़ों से पता चलता है हमारे इंपोर्ट बास्केट में इस समय सबसे बड़ी भागीदारी चीन की ही है। बीते अप्रैल महीने के दौरान कुल आयात 64.91 बिलियन डॉलर का रहा था। इसमें से अकेले चीन से 9.90 बिलियन डॉलर का आयात हुआ। यही नहीं, इस महीने चीन से आयात में एक साल पहले के इसी महीने के मुकाबले 27.08 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस महीने हमने चीन को 1.4 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया। मतलब कि $8500.21 million का ट्रेड डेफिसिट

चीन से बढ़ ही रहा है आयात

साल 2024-25 के दौरान भी चीन से आने वाले सामानों में 11.52 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई थी। वहीं भारत से चीन को निर्यात होने वाले सामानों में 14.49 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। जबकि देश के विभिन्न हिस्सों में चीनी वस्तुओं के बायकॉट (Boycott Chinese Goods) का अभियान चलता रहता है। देखा जाए तो साल 2021-22 से ही चीन से आयात लगातार बढ़ रहा है। साल 2020-21 में चीन से 65.21 बिलियन डॉलर का सामान आया था। इसके एक साल बाद यानी 2021-22 में वहां से 94.57 बिलियन डॉलर इंपोर्ट हुआ। यह 45 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोतरी है। इसके एक साल बाद, 2022-23 में 98.50 बिलियन डॉलर का चीन से इंपोर्ट हुआ जो कि एक साल पहले के मुकाबले 4.16 फीसदी अधिक है। साल 2023-24 में वहां से 101.73 लाख करोड़ रुपये का सामान आया। मतलब इस साल भी 3.28 फीसदी की बढ़ोतरी। पिछले साल यानी 2024-25 में तो चीन से रिकार्ड 113.45 बिलियन डॉलर का इंपोर्ट हुआ जो कि एक साल पहले के मुकाबले 11.52 फीसदी अधिक है।

देश का निर्यात भी बढ़ा

बीते अप्रैल महीने के दौरान भारत से सामानों का निर्यात (Merchandise export) 9.1% बढ़ा है। यह पिछले छह महीनों में सबसे तेज गति है। अप्रैल में निर्यात $38.5 बिलियन का रहा। हालांकि, इस महीने भी अपना व्यापार घाटा बढ़ा है। अब यह बढ़ कर $26.4 बिलियन हो गया है। यह पिछले साल नवंबर के बाद सबसे ज्यादा है। वाणिज्य विभाग के नए आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में आयात $64.9 बिलियन रहा। यह पिछले साल की तुलना में 19% ज्यादा है।

व्यापार घाटा अपेक्षाओं से अधिक

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर का कहना है "अप्रैल 2025 में व्यापार घाटा हमारी अपेक्षाओं से अधिक रहा। निर्यात में अच्छी वृद्धि के बावजूद ऐसा हुआ। इसका कारण कच्चे तेल का आयात बढ़ना और इलेक्ट्रॉनिक्स के आयात में तेज वृद्धि होना है।" हालांकि इसी दौरान कच्चे तेल की कीमतें कम हुईं, लेकिन इसका आयात ज्यादा हो गया।

इन वस्तुओं का ज्यादा हुआ आयात

उल्लेखनीय है कि बीते अप्रैल में पेट्रोलियम पदार्थों का आयात 25.6% बढ़कर $20.7 बिलियन हो गया। रासायनिक सामग्री का आयात दोगुना से अधिक होकर $2 बिलियन हो गया। इलेक्ट्रॉनिक्स का आयात 31% बढ़कर $9.5 बिलियन होने का अनुमान है। सोने का आयात भी 4.9% बढ़कर $3.1 बिलियन हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.